पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) शिरडी मंदिर में लगे बोर्ड को हटाने के लिए जा रही सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई को अहमदनगर के एसपी मनोज पाटिल ने पुणे अहमदनगर राजमार्ग पर सुपा गांव के पास गिरफ्तार कर लिया है। अहमदनगर में तृप्ति देसाई के प्रवेश पर 11 दिसंबर तक पाबंदी लगाई गई थी। इसके बावजूद मुंबई पुलिस कानून की धारा 68 का उल्लंघन की। देसाई के साथ 15-16 कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया।
आपको बताते चलें कि शिर्डी मंदिर संस्थान ने भक्तों के पहनावे पर सवाल खडा करते हुए भारतीय परिधान वाले कपडे पहनकर मंदिर में प्रवेश करने का एक अपील भरा बोर्ड लगाया है। इस पर देसाई ने आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि मंदिर के पुजारी भी केवल धोती पहनते है। वो खुद अर्धनग्न अवस्था में रहते है। भारतीय संविधान ने सबके अभिव्यक्ति के रहने खाने,जीने,बोलने की आजादी दी है। मंदिर संस्थान का कहना है कि अर्धनग्न वाले कपडे भक्तों का मन विचलित करते है। ऐसे कपडे पहनकर प्रवेश करें जिसमें पूरा बदन ढका हो। इसी बात से आगबबूला होकर देसाई ने बोर्ड हटाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं के साथ शिर्डी मंदिर की ओर बढ रही थी लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही गिरफ्तार कर ली।
कानून-व्यवस्था को लेकर तृप्ति देसाई को नोटिस जारी
सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (शिरडी क्षेत्र) गोविंद शिंदे ने मंगलवार को कानून-व्यवस्था की स्थिति का हवाला देते हुए तृप्ति देसाई को नोटिस जारी किया था और उनसे कहा था कि अहमदनगर के शिरडी में आठ दिसंबर की मध्य रात्रि से 11 दिसंबर की मध्य रात्रि तक प्रवेश नहीं करें। बहरहाल,नोटिस की अवहेलना करते हुए देसाई अपनी संगठन भूमाता ब्रिगेड के 20 सदस्यों के साथ गुरुवार की सुबह शिरडी जाने के लिए पुणे से रवाना हुईं थी।