पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर भाजपा अध्यक्ष और विधायक महेश लांडगे ने आज मनपा के 38 वें वर्षगांठ की पावन बेला पर कहा कि महाराष्ट्र का सबसे तेजी से बढ़ते शहर के रूप में जाना जाने वाला औद्योगिक शहर पिंपरी-चिंचवड का निवासी होने पर मुझे बहुत गर्व है। इस अवसर पर विधायक लांडगे ने फेसबुक लाइव के माध्यम से शहर के लोगों के साथ संवाद साधा। विधायक लांडगे ने कहा कि पिंपरी-चिंचवड शहर का विकास अन्नसाहेब मगर से शुरू हुआ। पहले महापौर ज्ञानेश्वर लांडे से लेकर वर्तमान महापौर उषा उर्फ माई ढोरे तक,कई मेयर,नगरसेवक,स्थायी समिति के अध्यक्ष,विपक्ष के नेताओं ने योगदान दिया है। साथ ही अब तक के सभी आयुक्तों,अधिकारियों,पूर्व पदाधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही। विशेष रूप से विभिन्न जातियों और धर्मों के लोग शहर में खुशी से रहते है। पिंपरी-चिंचवड मनपा की वर्षगांठ हर साल मनाई जाती है। हालांकि इस वर्ष देश,राज्य और हमारा शहर कोरोना संकट का सामना कर रहा हैं। हम सभी पिछले छह-सात महीनों से संघर्ष कर रहे हैं। वास्तव में प्रत्येक नागरिक और प्रशासन कोरोना संकट को दूर करने के लिए काम कर रहा है। हमने इस लड़ाई में कई करीबी लोगों को खो दिया है। जगरुक नागरिक के रूप में हमने संकट के इस दौरान सभी की मदद करने की भरसक कोशिश की है। भविष्य में शहर तेजी से आगे बढ़ेगा इसमें कोई संदेह नही, पार्टी के सभी नेताओं को मनपा के 38 वें वर्धापन दिवस की ढेर सारी बधाई।
आज तक सभी पार्टी नेताओं ने पिंपरी-चिंचवड़ के विकास में योगदान दिया है। पार्टी के नेताओं ने इस शहर के नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने की पूरी कोशिश की है। जन प्रतिनिधियों ने आम आदमी पर ध्यान केंद्रित करके विकास में योगदान दिया है। कुछ काम में देरी हुई। लेकिन विकास के मामले में सभी की नियत साफ है। नगरसेवक जिम्मेदारी से काम करें। शहर के विकास में अपना योगदान,सहयोग दें। प्रत्येक वार्ड के नगरसेवक को अपने प्रभाग के विकास के बारे में हरसंभव प्रयास करना चाहिए। मतदाताओं ने वोट देकर मनपा भवन तक पहुंचाया है उनके विश्वास पर खरा उतरना चाहिए। सभी नगरसेवक इस जिम्मेदारी से काम करना चाहिए। शहर में बढ़ती आबादी और उसके साथ आने वाली समस्याओं के निवारण के लिए सभी पार्टी के नगरसेवक प्रयासरत हैं। विधायक महेश लांडगे ने कहा कि शहर के विकास कार्यों के लिए नागरिकों की ओर से आ रहे सुझावों पर अमल किया जाएगा। ऐसा आश्वासन शहर की जनता को दिया।