Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड़ शहर में निगड़ी जकात नाका के सामने ट्रक और कार की भीषण टक्कर हो गई है। हादसा आज सुबह करीब सात बजे के बीच पुराने पुणे-मुंबई हाईवे पर निगड़ी जकात नाके के सामने हुआ।
इस हादसे में आयशर ट्रक और कार सड़क के किनारे पलट गए और इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि आइसर ट्रक और कारें देहु से निगडी की ओर आ रही थी। हादसा उस समय हुआ जब कार चालक आयशर ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय वाघमारे के मुताबिक, गुरुवार सुबह निगड़ी और देहुरोड के बीच एक आयशर टेंपो और कार के बीच टक्कर हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गये हैं। इसको लेकर बचाव कार्य जारी है। यातायात सुचारू कर दिया गया है।
पुलिस उपनिरीक्षक दारीशील सोलंखे के अनुसार, दो वाहन टेस्टिंग आयशर और स्विफ्ट कार (एमएच 14/एलबी 8924) निगडी और देहुर रोड के बीच पुणे मुंबई राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दोनों गाड़ियां सड़क किनारे पलट गई है। घटना की जानकारी मिलते ही देहुरोड पुलिस मौके पर पहुंची। इस हादसे में आयशर टेंपो में सवार एक व्यक्ति और कार में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।