Pune News पुणे/सातारा(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे में शराब के नशे में गाड़ी चलाकर दो लोगों को कुचलने वाले नाबालिग आरोपी के दादा सुरेंद्र अग्रवाल के बार को सील करने के बाद अब एमपीजी क्लब पर बुलडोजर चला दिया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आठ दिन पहले अनियमितता पाए जाने पर बुलडोजर चलाने का आदेश दिया था। इसके बाद सतारा जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई है।
नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सुरेंद्र अग्रवाल के स्वामित्व वाले बार को भी राज्य उत्पाद शुल्क विभाग ने सील कर दिया था। अग्रवाल परिवार के पास महाबलेश्वर में एक पांच सितारा होटल है। सरकारी जमीन पर होटल अवैध पाया गया। इसलिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किसी भी तरह की अनियमितता होने पर उस होटल पर बुलडोजर चलाने का सीधा आदेश दिया था।
बार का लाइसेंस रद्द
महाबलेश्वर में सुरेंद्र कुमार के नाम से एक बार का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। राज्य उत्पाद शुल्क विभाग ने इस होटल पर छापा मारकर यह कार्रवाई की। राज्य उत्पाद शुल्क विभाग द्वारा सतारा जिला कलेक्टर को मामले की रिपोर्ट भेजे जाने के बाद जिला कलेक्टर ने यह आदेश दिया। इसके बाद बार को सील कर दिया गया।
सुरेंद्र अग्रवाल पर क्या हैं आरोप?
सुरेंद्र अग्रवाल पर ड्राइवर को दबाव में रखने,जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन पर सीसीटीवी से छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है। हादसे के वक्त सुरेंद्र अग्रवाल अपने पोते को बचाने की कोशिश कर रहे थे। उसने ड्राइवर गंगाराम पुजारी को पुलिस को यह बताने के लिए धमकाने की कोशिश की थी कि कार वह चला रहा है। यह भी आरोप है कि सुरेंद्र अग्रवाल ने ड्राइवर को दो दिन तक इंतजार कराया।