Maharashtra News मुंबई(व्हीएसआरएस न्यूज) जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग की घटना में आरपीएफ के एक एएसआई टीकाराम समेत चार लोगों की मौत हो गई है। इस मामले के आरोपी चेतन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फ़िलहाल आरोपी से कड़ी पूछताछ भी की जा रही है। इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जायेगा। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी चेतन सिंह ने अंधाधुंध गोलियां क्यों चलाईं। बहरहाल इस तरह की भी खबर सामने आई है कि आरोपी चेतन काफी दिन से डिप्रेशन में था। वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। उसकी मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक वह बेचैनी का शिकार था। इसके अलावा यह बात भी सामने आई है कि वह अपने ट्रांसफर से भी नाराज था। आरोपी आरपीएफ जवान लोअर परेल आरपीएफ में तैनात था। पहले उसकी पोस्टिंग गुजरात में थी। बाद में उसे मुंबई ट्रांसफर कर दिया गया था।
1- किस ट्रेन में हुई फायरिंग?
फायरिंग जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन (12956) की बी-5 बोगी में हुई। ट्रेन जयपुर से मुंबई जा रही थी।
2- हादसा कब और कहां हुआ?
बताया जा रहा है कि ट्रेन पालघर स्टेशन से कुछ दूरी पर ही निकली थी। सुबह 5.23 बजे वापी से बोरीवलीमीरा रोड स्टेशन के बीच आरपीएफकॉन्स्टेबल ने अचानक ट्रेन में फायरिंग कर दी।
3- किस-किस की मौत हुई?
हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। इनमें एक आरपीएफ एएसआई टीका राम और तीन यात्री बताए जा रहे है। टीका राम एस्कॉर्ट प्रभारी थे।
4- फायरिंग करने वाला कौन?
बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले की पहचान आरपीएफ कॉन्स्टेबल चेतन के तौर पर हुई है। चेतन एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात था। वह फायरिंग करके ट्रेन से कूद गया। हालांकि, उसे मीरा रोड बोरीवली के बीच गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से हथियार भी जब्त कर लिया गया।
5- क्यों हुई फायरिंग?
अभी इसकी वजह सामने नहीं है। आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है।
6- रेलवे ने क्या बताया?
वेस्टर्न रेलवे के मुताबिक, पालघर स्टेशन पार करने के बाद एक आरपीएफ कॉन्स्टेबल ने जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर गोलीबारी कर दी। आरोपी ने आरपीएफ एएसआई और तीन अन्य यात्रियों को गोली मार दी और दहिसर स्टेशन के पास ट्रेन से बाहर कूद गया। आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक परिवार में दिक्कत और तबादले की वजह से चेतन मानसिक तनाव में था। ट्रेन के अंदर पहले चेतन और टीकाराम के बीच में झगड़ा हुआ फिर आरोपी ने मृतक के ऊपर गोली चला दी। सूत्रों के मुताबिक आरोपी जीआरपी के सामने अलग-अलग कहानी बता रहा है। जिसमें डिप्रेशन से लेकर ट्रांसफर तक की बात सामने आ रही है। हालांकि, हकीकत क्या है यह जांच के बाद ही पता चल पायेगा।
जानकारी के मुताबिक परिवार में दिक्कत और तबादले की वजह से चेतन मानसिक तनाव में था। ट्रेन के अंदर पहले चेतन और टीकाराम के बीच में झगड़ा हुआ फिर आरोपी ने मृतक के ऊपर गोली चला दी। सूत्रों के मुताबिक आरोपी जीआरपी के सामने अलग-अलग कहानी बता रहा है। जिसमें डिप्रेशन से लेकर ट्रांसफर तक की बात सामने आ रही है। हालांकि, हकीकत क्या है यह जांच के बाद ही पता चल पायेगा।
क्या था मामला
मुंबई में आज सुबह जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग से चार लोगों की मौत हो गई। इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी की भी मौत हुई है। यह ट्रेन राजस्थान से मुंबई सेंट्रल आ रही थी। यह फायरिंग सुबह सात बजे के आसपास हुई है। फायरिंग की इस घटना में कुछ यात्री घायल भी बताए जा रहे हैं। इस घटना में को अंजाम देने वाले आरपीएफ जवान को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। यह फायरिंग ट्रेन के बी-5 कोच में हुई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी चेतन सिंह से अपने सहकर्मी एएसआई टीकाराम पर गोली चलाई थी। गिरफ्तार आरोपी पुलिसकर्मी एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात था। फ़िलहाल सभी शवों को मुंबई के शताब्दी अस्पताल में पोस्टमॉर्टेम के लिए ले जाया गया है। फ़िलहाल जिन यात्रयों की मौत हुई है। उनके परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है।