उचकागांव। व्हीएसआरएस संवाददाता: उचकागांव बलेसरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय गोपालगंज में गुरुवार को विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत साइंस एवं मैथमेटिक्स एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इसमें विज्ञान एवं गणित से संदर्भित लगभग 50 – 60 मॉडल का प्रदर्शन छात्र-छात्राओं के द्वारा किया गया। प्राचार्य सुधाकर शुक्ला ने कार्यक्रम की शुरुआत की।
इसमें मीरगंज के साहू जैन बालिका प्लस टू विद्यालय की लगभग 35 छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्य ने स्टेम में अभिरुचि जाग्रत करने के लिए छात्र -छात्राओं को कई टिप्स भी दिए। साथ ही साथ विज्ञान के प्रायोगिक पहलूओं से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया। विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने विज्ञान एवं गणित के शिक्षक श्री रामाशीष सिन्हा, श्रीमती भारती, हमदान अंजुम, एसके श्रीवास्तव, आकांक्षा प्रिया एवं पूजा कुमारी के निर्देशन में विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाए। जिसमे कई वर्किंग मॉडल भी थे। साहू जैन बालिका उच्च विद्यालय से कुल 10 मॉडल प्रदर्शित किया गया।
रौशन कुमार, जितेन्द्र कुमार व पवन कुमार सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मंच संचालन विज्ञान ज्योति समन्वयक रामाशीष सिन्हा ने किया। मौके पर अमरनाथ जयसवाल, केएम मिश्रा, हमदान अंजुम, एसके श्रीवास्तव, रोशन कुमार, संतोष चौरसिया, आकांक्षा प्रिया, पूजा कुमारी, शिखा गौड़ आदि थे।