पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड मनपा के आयुक्त राजेश पाटिल ने शहर में अत्यावश्यक सेवाओं को छोडकर बाकी सभी दुकानों को 7 से 30 अप्रैल तक बंद करने का अध्यादेश जारी किया है। यह निर्णय आत्मघाती है,जुल्मी है,हिटलरशाही है। इसका विरोध करने के लिए कल पिंपरी बाजारपेठ के व्यापारियों ने तीव्र विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों की इस लडाई में शहर भाजपा कूद पडी है।
श्रीचंद आसवानी ने क्या कहा? भोसरी के भाजपा विधायक महेश लांडगे ने अपना समर्थन दिया तो भाजपा के पूर्व महापौर नितिन कालजे,राहुल कलाटे,स्थायी समिति सभापति नितीन लांडगे,संघटन महासचिव अमोल थोरात,महासचिव राजू दुर्गे,प्रसिद्धि प्रमुख संजय पटनी आदि ने समर्थन देने पहुंचे। ऐसी जानकारी पिंपरी कैम्प के व्यापारी पिंपरी मर्चंट फेडरेशन के अध्यक्ष श्रीचंद आसवानी ने दी। आसवानी के नेतृत्व में बुधवार को दोपहर 1 बजे पिंपरी कैम्प में आंदोलन किया गया। इसमें कुल 17 व्यापारी संघटना शामिल हुए। पिंपरी कैम्प शहर का मुख्य बाजारपेठ है। व्यापारियों की लडाई लडने बांधकाम व्यावसायिक श्रीचंद आसवानी आगे आए और सभी व्यापारियों को एकजुट करके उनका नेतृत्व किया मार्गदर्शन किया। आसवानी ने व्यापारी भाईयों को भरोसा दिलाया कि अगर उन्हें पुणे के पालकमंत्री अजित पवार से इस बारे में बात करनी पडे तो वे बात करेंगे और व्यापारियों की दुकानें वापस कैसे शुरु हो इस दिशा में भरसकर प्रयास करेंगे।
महेश लांडगे का व्यापारियों को समर्थन– विधायक महेश लांडगे ने कहा कि लॉकडाउन-1 में व्यापारी,दुकानदार,स्टॉलधारक,छोटे व्यापारियों का व्यापार चौपट हो गया था। लॉकडाउन-2 के कारण व्यापारी आर्थिक संकट में आ जाएगा,कर्जदार हो जाएगा,भूखमरी के कगार पर पहुंच जाएगा। कोरोना महामारी की बढती रफ्तार को रोकने के लिए कडे उपाय योजना आवश्यक है लेकिन लॉकडाउन यह विकल्प नहीं हो सकता।
सत्तारुढ नेता नामदेव ढाके- पिंपरी चिंचवड मनपा में सत्तारुढ नेता नामदेव ढाके ने हमारे संवाददाता से कहा कि दुकान बंद का निर्णय गलत है। इससे शहर का व्यापार ठप्प हो जाएगा। कई लोगों के हाथ से काम छीन जाएगा। शहर एक कामगारनगरी है। छोटे व्यापार संस्थाओं में लाखों कामगार अपनी उपजीविका चला रहे है। अगर दुकान,बाजारपेठ बंद होंगे तो लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। उद्योगनगरी का व्यापार चौपट हुआ तो यह शहर विकास की दौड में काफी पीछे छूट जाएगा। पुणे जिला प्रशासन ने मिनी लॉकडाउन का गलत निर्णय लिया है। यह निर्णय वापस लेना चाहिए। व्यापारियों के आंदोलन का हम समर्थन करते है। पालिका स्तर पर व्यापारियों की लडाई लडने का हरसंभव मदद करेंगे। ऐसा आश्वासन नामदेव ढाके ने दिया।