पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) इंद्रायणी नदी की स्वच्छता और संरक्षण का संदेश देने के लिए 17 जनवरी को भोसरी में रिव्हर सायक्लोथॉन का आयोजन किया गया है। यह साइक्लोथॉन पिंपरी चिंचवड़ शहर के सायकल प्रेमी,अविरत श्रमदान और महेशदादा लांडगे सोर्ट्स फॉउंडेशन.मनपा के सहयोग से आयोजित की गई है। इस रैली के दौरान प्रशासन के सभी नियमों का पालन किया जाएगा। इस रैली में 10 साल से लेकर 60 साल तक के बच्चे से लेकर बुजुर्ग शामिल हो सकते है। सुबह 6 बजे इस रैली की शुरुआत होगी 10 और 15 किलोमीटर ऐसे दो समूह की यह रैली रहेगी। विधायक महेश लांडगे के मार्गदर्शन पर इस रैली का आयोजन किया गया है। गतवर्ष इस रैली में 5 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया लिया था। इस साल 3000 से ज्यादा लोग इस रैली से जुड़ेंगे और इंद्रायणी स्वच्छता और संरक्षण का नारा दिया जायेगा। इस रैली में उपस्थित रहने के लिए पहले सारथी अप्प पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस रैली द्वारा इंद्रायणी स्वच्छता और संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जायेगा। रैली में हिस्सा लेने वालों को अपनी साइकिल खुद लाना होगा।
ऐसी जानकारी आज पत्रकार परिषद में भाजपा शहर अध्यक्ष और विधायक महेश लांडगे ने दी। महेश लांडगे ने कहा कि कोरोना काल में जिनकी हिम्यूनिटी पॉवर कमजोर थी उसे अपनी जान को गंवाना पडा। साइकिल चलाने से हिम्यूनिटी पॉवर बढती है। लोग निरोगी रहते है साथ ही पर्यावरण की रक्षा में मददगार होता है। ईंधन की बचत भी हम कर सकते है। हर किसी को साइकिल चलाना चाहिए। यह साइकिल रैली गांवजत्रा मैदान से शुरु होगी। पत्रकार परिषद में मनपा के स्थायी समिति सभापति संतोष लोंढे,पूर्व महापौर नितिन कालजे,राहुल जाधव,मनपा के कार्यकारी अभियंता सतीश इंगले,श्रीकांत सवणे,सचिन लांडगे,कार्तिक लांडगे आदि मान्यवर उपस्थित थे।