नई दिल्ली(व्हीएसआरएस न्यूज) किसानों आंदोलन की ओर से 8 दिसंबर को भारत बंद को 4 राजनीतिक पार्टियों ने समर्थन किया है। कांग्रेस,तुणमूल कांग्रेस, तेलंगाना राष्ट्र समिति,आम आदमी पार्टी ने समर्थन देने का एलान किया है। नई रणनीति को लेकर किसान संगठनों की बीच सिंधू बॉर्डर पर महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। इसी बीच अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर विजेंद्र कुमार ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि किसान विरोधी कानून को अगर वापस नहीं लिया जाता तो वो अपना राजीव गांधी खेलरत्न आवॉर्ड वापस कर देंगे।
भारत बंद के लिए कांग्रेस के राहूल गांधी,तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव,टीएमसी के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि समर्थन देने से किसान आंदोलन को मजबुती मिलेगी। पंजाबी गायक एक्टर दिलजीत ने किसानों को एक करोड की मदद की है। इन पैसों से किसानों को गर्म कपडे मुहैया करवाया जाएगा। शरद पवार ने कहा कि केंद्र सरकार को परिपक्वता दिखानी चाहिए। यह आंदोलन सिर्फ दिल्ली तक ही सीमित नहीं रहेगा। अगर सरकार ने किसानों की मांगों पर विचार नहीं किया तो पूरे देश के किसान सरकार के खिलाफ खड़े हो जाएंगे।
8 दिसंबर को भारत बंद का अल्टीमेटम
इससे पहले शुक्रवार को किसानों ने कहा कि अगर तीनों कृषि कानून वापस नहीं लिए गए तो 8 दिसंबर को भारत बंद करेंगे। किसानों ने सभी टोल प्लाजा पर कब्जे की भी चेतावनी दी है। शुक्रवार को किसानों की मीटिंग के बाद उनके नेता हरविंदर सिंह लखवाल ने कहा- आने वाले दिनों में दिल्ली की बची हुई सड़कों को भी ब्लॉक करेंगे।