दिल्ली। व्हीएसआरएस न्यूज: भारतीय नौसेना (का एक ट्रेनर प्लेन MiG 29 (MiG-29K Trainer Aircraft) का कल गुरुवार शाम को समुद्र में क्रैश हो गया है| भारतीय नौ के मुताबिक, अरब सागर (Arabian Sea) के ऊपर उड़ान भरने के दौरान MiG-29K विमान क्रैश हो गया| इसकी सूचना मिलते ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया|
अभी तक कि जानकारी के मुताबिक, रेस्क्यू टीम ने एक पायलट को बचा लिया है. दूसरे पायलट की तलाश अभी जारी है| नेवी ने इस मामले की जांच के आदेश भी दे दिए हैं|
MiG 29 विमान रूसी लड़ाकू विमान हैं| इसकी लंबाई 17.32 मी (56 फीट 10 इंच) होती है| इसकी अधिकतम उड़ान वजन 18,000 किलोग्राम (44,100 पौंड) है| इस विमान की ईंधन क्षमता 3,500 किलोग्राम (7,716 पौंड) होती है|
आपको बताते की सीमा पर चीन से तनातनी के बीच भारत ने इस साल जुलाई में रूस से 21 नए मिग-29 विमान खरीदने की मंजूरी दी है| इसके साथ ही 12 सुखोई लड़ाकू विमान भी खरीदे जाएंगे| कुल 38900 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है|
मिली जानकारी में अधिकारियों ने बताया कि 21 मिग-29 लड़ाकू विमानों और मिग-29 के मौजूदा बेड़े को उन्नत बनाने पर अनुमानित तौर पर 7,418 करोड़ रुपये खर्च होंगे| जबकि, हिन्दुस्तान एरोनॉटिकल्स लिमिटेड से 12 नए एसयू-30 एमकेआई विमान की खरीद पर 10730 करोड़ रुपये की लागत आएगी|