नई दिल्ली(व्हीएसआरएस न्यूज) देश की राजधानी दिल्ली के बॉर्डर पर एक तरफ बडे पैमाने पर किसानों का आंदोलन जारी है। तो दूसरी तरफ आज पुलिस ने 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। एक बडी साजिश को नाकाम पुलिस ने कर दिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के अनुसार 2 संदिग्ध आतंकी पंजाब से और 3 कश्मीर के रहने वाले है। आतंकियों से हथियार के साथ साथ कुछ दस्तावेज भी हाथ लगे है। डीसीपी स्पेशल सेल प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक दिल्ली के शकरपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 2 पंजाब से हैं और 3 कश्मीर से। हथियार बरामद किए गए।