पटना। व्हीएसआरएस न्यूज: स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए नगर निगम पूरी शिद्दत से जुट गया है। इसके लिए आम लोगों के साथ ही निगम अपने कर्मचारियों और अधिकारियों को भी जागरूक कर रहा है। इसी कड़ी में डोर टू डोर कचरा उठाव गाड़ी से जुड़े सभी कर्मियों को गीला अैर सूखा कचरा अलग-अलग लेने के लिए पटना नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल में प्रशिक्षण दिया गया है। नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदािधकारी कुमार पंकज ने एक साथ कचरा देने वालों को जागरूक करने का निर्देश दिया।
कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि आप लोग गीला कचरा और सूखा कचरा अपने घरों में अलग-अलग देने का आग्रह करें। बताएं कि डोर टू डोर वाहन में अलग-अलग कचरा लिया जाएगा। सूखे कचरे का अलग करने में परेशानी नहीं होगी तथा गीला कचरा उर्वरक बनाने के लिए सीधे चला जाएगा।
नूतन राजधानी अंचल ने स्लम बस्ती में जागरुकता अभियान चलाया। कार्यपालक पदाधिकारी ने स्लम बस्ती के लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने के महत्व को बताया। जागरूकता अभियान में गीला कचरा से उर्वरक बनाने की विधि भी बताई गई। बताया गया कि गीला कचरा बड़े काम का है। इसे अपने घर में जैविक उर्वरक बनाएं। घर में लगे पौधे में डालें। उर्वरक खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपके घर में लगे पौधे बेहतर होंगे। आर्थिक रूप से बचत भी होगी।
आपको बताते चले की कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि स्लम बस्ती में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह भी स्वच्छता सर्वेक्षण का भाग है। प्रयास है कि स्लम बस्ती के लोग भी स्वच्छता से अवगत हों। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में भाग लेने की जानकारी दी जा रही है। स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछले वर्ष पटना की रैंकिंग के बारे में जानकारी दी जा रही है। सफाई, सार्वजनिक शौचालय, व्यवसायिक स्थलों पर सफाई के 100 में कितने अंक देंगे। गुगल से नजदीके के सार्वजिनक शौचालय ढूंढने तथा साफ-सफाई से संबंधित स्वच्छता एप पर शिकायत दर्ज करने की जानकारी के बारे में पूछा जाएगा।