पिंपरी। व्हीएसआरएस न्यूज: पिंपरी चिंचवड शहर में लगातार अपराध बढ़ते जा रहा है| पिछले बुधवार कि रात को निगडी स्थित ओटास्कीम में खुलेआम अपराधियों ने फायरिंग की| जिसमे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया| जबकि दूसरे व्यक्ति को पत्थर से मरने का प्रयास किया गया| मिली जानकारी के मुताबिक निगडी पुलिस ने चार लोगो को गिरफ्तार कर लिया है|
अधिकारिक सूचना मुताबिक आकाश दोडमने नमक युवक पर गोलीबारी की गयी थी| जिसमे युवक के पैर में गोली लगी| जबकि जख्मी युवक के भाई रवि को पत्थर से कुचलने का प्रयास किया गया| इस घटना में पुलिस अधिकारियो का कहना है की जख्मी युवक आकाश और रावण गैंग के किरण खवले के बीच पूर्व में मारपीट हुई थी| उसी समय से आपसी रंजिश चल रही थी| जिसको लेकर बुधवार कि रात तकरीबन ११ बजे निगडी के ओटास्कीम बिल्डिंग संख्या ३- ४ के सामने यह घटना को अंजाम दिया गया|
आपको बताते चले खवले अपने ६ -७ साथियों के साथ घटना स्थल पर आया था| बहस बाजी से शुरू यह विवाद गोलीबारी तक पहुच गयी|