Pune News पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) श्रीमती प्रियांका शर्मा ने पुणे मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (रेल सुरक्षा बल) का पद दिनांक 03.4.2024 से ग्रहण कर किया है। इससे पहले वे उत्तर रेलवे/दिल्ली में वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त के पद पर कार्यरत थी। उनकी नियुक्ति मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री ज्योति मणि के स्थान पर हुई है।
श्रीमती प्रियांका शर्मा भारतीय रेल सुरक्षा बल सेवा की 2012 बैच की अधिकारी हैं। उन्होने लोक प्रशासन में मास्टर्स डिग्री की है।
श्रीमती शर्मा को भारतीय रेल के रेल सुरक्षा विभाग में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का अनुभव है। उन्होंने बीकानेर मंडल से सहायक सुरक्षा आयुक्त पद से सेवा आरंभ की तथा उत्तर रेलवे- मुख्यालय में सुरक्षा आयुक्त, दिल्ली मंडल में सुरक्षा आयुक्त, रेलवे बोर्ड- नई दिल्ली में अतिरिक्त महानिरीक्षक (एआईजी) , दयाबस्ती में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त तथा उत्तर रेलवे दिल्ली में वरिष्ठ सुरक्षा कमांडेंट-1 आदि पदों पर अपनी सेवाएं दी है।