पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) भोसरी विधानसभा के भाजपा विधायक और भाजपा के शहर अध्यक्ष महेश लांडगे ने पिंपरी चिंचवड शहर की जनता से अपील की है कि कोरोना अभी गया नहीं,कोरोना की काली छाया हमारे आसपास है। ऐसी परिस्थितियों में पर्यावरणपूरक दिवाली मनाकर अपना और अपने परिवार,शहरवासियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने की जरुरत है।
14 साल वनवास में बीताने के बाद भगवान श्रीराम अयोध्या लौटे थे। उनके स्वागत में अयोध्यानगरी में दीप जलाकर उत्सव मनाया गया। ठीक उसी तर्ज पर हम कल 14 नवंबर के दिन दिवाली के दीप जलाकर सादगी के साथ दीपावली का त्यौहार मनाएंगे। ऐसा संकल्प शहर की जनता करें। कोरोना काल में शहरवासियों को कई समस्याओं का मुकाबला करना पडा। कई लोगों ने अपनों को खो दिया। हाथ से काम छीन गया,बेरोजगारी भूखमरी के कगार पर पहुंच गए। कोरोना काल आज भी बरकरार है।
हम सबको इस पर गंभीरता से ध्यान रखना होगा। पर्यावरण को दूषित होने से बचाना भी हमारी जिम्मेदारी है। दिवाली में फटाखों से बचना होगा। फटाका मुक्त दीपावली,पर्यावरणपूरक दीपावली,सामाजिक दायित्व वाली दीपावाली मनाने की अपील महेश लांडगे ने की है। दिवाली का त्योहार अवश्य मनाएं। अंधकार में प्रकाश का दीप अवश्य जलाएं। पिंपरी चिंचवड शहरवासी महाराष्ट्र के सामने एक आदर्श भी स्थापित करें। प्रशासन के नियमों का पालन होना चाहिए। महेश लांडगे ने शहरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। तेजस्वी दीप की तरह आप सभी का जीवन प्रकाशमय,निरोगी रहे ऐसी कामना।