Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर के मोशी में आज उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करकमलों द्धारा डिफेंस एक्सपो प्रदर्शनी का शानदार उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर उद्योगमंत्री उदय सामंत,उच्च शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल,पुलिस कमिश्नर विनय कुमार चौबे समेत भारतीय सैन्य विभाग के आला अफसर उपस्थित थे। फडणवीस ने दीप प्रज्जवलित करके प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर फडणवीस ने कहा कि चंद्रयान 3 के कुछ हिस्से बनाए गए हैं। डिफेंस के पास महाराष्ट्र में बहुत सारे महात्वपूर्ण इंस्टालेशन है। डिफेंस एक्सपो के लिए पुणे बहुत अच्छी जगह है। एक्सपो युवाओं के बीच एक आकर्षक का केंद्र है। इसमें कई बडी कंपनियों ने हिस्सा लिया है। आत्मरक्षा के क्षेत्र में विनिर्माण एक विकासशील देश की सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से हमें टेक्नोलॉजी ट्रांसफर मिलना शुरू हो जाएगा। आज हम अपने राज्यों में 30 राउंड बारूद बनाते हैं। महाराष्ट्र एयरो स्पेस और डिफेंस पॉलिसी बनाने वाला पहला राज्य है।