गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: 77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के मिंज स्टेडियम में शान से तिरंगा लहराया। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि व सूबे के खान एवं भूतत्व मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. रामानंन्द यादव ने राष्ट्रीय झंण्डोत्तोलन किया। राष्ट्रगान और झंडे को सलामी देने के बाद प्रभारी मंत्री, जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी व पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने तिरंगे के रंगों का गुब्बारा आकाश में छोड़ा। इसके बाद उनलोगों ने परेड का निरीक्षण किया।
परेड में पुलिस कर्मियों के साथ साथ नेशनल कैडेट कोर व स्काउट के छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार प्रस्तुति के साथ सलामी दी गई। जो समारोह में आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। मंत्री ने अपने भाषण में सरकार उपलब्धियों को गिनाया। इस अवसर पर अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रभारी मंत्री, जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने संयुक्त रुप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके इसे बाद जिला पदाधिकारी का काफिला सभी पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय गोपालगंज के परिसर में पहुंचा।
जहां जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक उप विकास आयुक्त अभिषेक रंजन ने समाहरणालय परिसर में शहीद हुए पूर्व जिला पदाधिकारियों के मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके बाद जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी द्वारा झंडोत्तोलन किया गया एवं राष्ट्रगान के साथ झंण्डे को सलामी दी गई और आकाश में गुब्बारे छोड़े गए।
फिर अनुमंडल कार्यालय गोपालगंज में जिला पदाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक एवं सभी वरीय पदाधिकारियों एवं समाहरणालय कर्मियों की उपस्थिति में अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज डॉ. प्रदीप कुमार द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।