Pcmc News (व्हीएसआरएस न्यूज-संतलाल यादव द्धारा) चिखली के कार्यक्षम नगरसेवक,विकासपुरुष और सबके दिलों में राज करने वाले स्व.दत्ता काका साने के अवतार में उनके आदर्शों पर चलने वाले उनके सुपुत्र युवा नेता यश साने चिखली प्रभाग में विभिन्न मूलभूत समस्याओं को हल करने के लिए सीधे स्थानीय जनता से संवाद कर रहे है। साथ ही पालिका के विकास कार्यों का ऑन द स्पॉट निरिक्षण कर रहे है। उनके इन जनहित कार्यों को देखकर नागरिकों को स्व.दत्ता काका साने की याद आने लगी। काका के सुपुत्र यश साने को देखकर लोगों की आँखे भर आती है। काका भी इसी तरह जनमानस के बीच जाकर लोगों की समस्याओं,दुख सुख में शामिल होते थे।
यश साने के प्रयास से संगम सोसायटी,मोरे वस्ती में अधूरे सड़क कार्य शुरु
चिखली के संगम सोसायटी,मोरे वस्ती में अधूरे सड़क कार्यों का जायजा लेने यश साने पहुंचे। पालिका प्रशासन से संपर्क कर समाज के नागरिकों और अधिकारियों की उपस्थिति में इस सड़क का निरीक्षण किया गया,उस समय संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये गये थे,जिसके अनुसार आंशिक रूप से पूर्ण हुई सड़क का कार्य पूरा करने का कार्य शुरु हो चुका है।
पालिका अस्पताल की मरम्मत,बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कार्य
इसी तरह चिखली के नागरिकों को बेहतर मेडिकल सेवाएं और अस्पताल की मरम्मत के लिए संबंधित मेडिकल अधिकारी से मिले। पिंपरी-चिंचवड़ पालिका की ओर से नागरिकों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए चिखली क्षेत्र में मोरेवस्ती,म्हेत्रेवस्ती और तम्हाणेवस्ती के लिए एक क्लिनिक उपलब्ध है। इस क्षेत्र की घनी शहरी आबादी के कारण इस अस्पताल के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सुविधाएं सीमित हैं। इसी तरह अस्पताल की दयनीय स्थिति के कारण छत से बारिश का पानी टपक रहा है,जिससे मरीज और यहां काम करने वाले कर्मचारी परेशान हैं। इस अस्पताल की मरम्मत के लिए करीब 45 लाख की धनराशि स्वीकृत होने के बाद इसमें हो रही देरी को लेकर नागरिक नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। इसलिए आज उन्होंने फप्रभाग के अधिकारी से मिलकर मरम्मत कार्य शुरू कराने की बात कही है। इस बारे में एक लिखित मांग पत्र सौंपा।
सड़क के गड्ढों को पत्थर और मिट्टी से भरने,लेवलिंग कार्य युद्धस्तर पर
यश साने अपने चिखली प्रभाग के नागरिकों के लिए जनजागरुकता अभियान भी चलाते है। फिलहाल बारिश का मानसून चल रहा है, ऐसे में सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। साथ ही कई जगहों पर सड़कों पर बने गड्ढों को पत्थर और मिट्टी से अस्थायी तौर पर ठीक करने का काम युद्धस्तर पर कर रहे है। ताकि किसी भी नागरिक को दुर्घटना का शिकार न होना पडे। लेकिन बारिश के बाद गड्ढों में डाली गई मिट्टी बह जाने से सड़क पर कीचड़ हो गया है। साथ ही गड्ढों की मरम्मत के लिए बिछाए गए पत्थर वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बन रहे हैं। गड्ढों में पत्थरों के कारण आए दिन दुपहिया वाहन चालक गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। जेसीबी और बुलडोजर के माध्यम से सड़कों की लेबलिंग,मरम्मत कार्य हो रहा है। ऐसे कार्यों को देखकर स्थानीय नागरिक काफी खुश नजर आ रही है। नागरिकों को काका की कमी महसुस नही हो रही क्योंकि उनके रुप में उनके कार्यक्षम सुपुत्र ने मोर्चा संभाल लिया है। नागरिकों का यही आशीर्वाद पालिका चुनाव में दिखा तो यश साने पालिका में नगरसेवक के रुप जनता की आवाज काका की तरह उठाते नजर आएं तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
यश साने ने आँख संक्रमण रोग से नागरिकों को सावधान रहने का आवाहन किया,साथ ही संक्रमण से बचने के उपाय बताया
कंजंक्टिवाइटिस संक्रमण से आँख के लक्षण-
1. आँखों का लाल होना।
2. बार-बार पानी का रिसाव होना।
3. आंखों में सूजन।
4. कभी-कभी आंख से चिपचिपा तरल पदार्थ निकलता है।
5. आंखों में खुजली होना।
6. आंखें भारी महसूस होती हैं और ऐसा लगता है मानो आंखों में कुछ चला गया हो।
संक्रमण से बचने के उपाय
1. आंखों को लगातार साफ पानी से धोते रहें।
2. दूसरे व्यक्ति के रुमाल, तौलिए, कपड़े आदि से आंखें न पोंछें।
3. आंखों को लगातार न छुएं।
4. बाहर जाते समय चश्मे का प्रयोग करें।
5. संक्रमण नजर आते ही नेत्र रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।
6. अपने आस-पास साफ़-सफ़ाई रखें।
7. स्कूलों,छात्रावासों,अनाथालयों जैसे संस्थागत स्थानों में,यदि ऐसे मामले होते हैं, तो प्रभावित बच्चे या व्यक्ति को अलग करने की आवश्यकता है।
8. चूंकि आंखों का संक्रमण एक संक्रामक रोग है, इसलिए यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलता है, इसलिए अपने हाथ नियमित रूप से धोएं।
9. डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही आंखों में दवाएं डालनी चाहिए।