Pune News पुणे (व्हीएसआरएस न्यूज) केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज महाराष्ट्र के दौरे पर थे। उन्होंने आज दिवंगत भाजपा सांसद गिरीश बापट के परिजनों से मुलाकात की। गिरीश बापट का कुछ दिन पहले निधन हो गया। इसलिए राजनाथ सिंह बापट परिवार को सांत्वना देने उनके घर गए हैं।
इस बीच छत्रपति संभाजीनगर में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के चरणों में गिरकर आशीर्वाद मांगा। भाजपा नेताओं के चरणों में गिरकर आशीर्वाद लेने को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे निशाने पर आ गए हैं।
क्या यह है बालसाहेब ठाकरे की असली शिवसेना?
आपको बता दें कि कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री,राज्यपाल,महापौर जैसे संवैधानिक पद पर है तो उस पद की एक गरिमा होती है। शिष्टाचार के रुप में ज्यादा आदर सम्मान देना है तो दोनों हाथ जोडकर अभिवादन किया जा सकता है। लेकिन संवैधानिक पद पर बैठे लोगों को किसी के पैर छूना नहीं चाहिए,यह महाराष्ट्र का अपमान है। क्या यही असली बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना है? क्योंकि बालासाहेब ठाकरे कभी भी दिल्ली दरबार के आगे नहीं झुके। मुख्यमंत्री शिंदे भले ही आदरभाव से राजनाथ सिंह के पैर छूकर आशीर्वाद लिए हों,लेकिन वे मुख्यमंत्री है कोई साधारण व्यक्ति नहीं। मुख्यमंत्री का मतलब पूरे महाराष्ट्र का नेतृत्व करने वाला प्रथम व्यक्ति।
डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी का 12वां ग्रेजुएशन समारोह आज पुणे में आयोजित किया गया। समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भाग लिया और स्नातक समारोह का संचालन उनके द्वारा किया गया। इस अवसर पर दर्शकों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने विभिन्न मुद्दों पर टिप्पणी की।