Pcmc News पिंपरी (व्हीएसआरएस न्यूज) सीक्यूएई (एफएफई) ने नवी सांगवी,पुणे में आपातकालीन वस्तुओं की एक प्रदर्शनी का आयोजन किया है। पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज आपात स्थिति में काम आने वाली वस्तुओं की एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इनमें भारत में निर्मित रासायनिक, जैविक, परमाणु सामग्रियां शामिल हैं जिनका आपात स्थिति में उपयोग किया जाता है। इसका उद्घाटन आज सुबह मेजर जनरल श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त) के हाथों संपन्न हुआ।
इस मौके पर मेजर जनरल श्रीवास्तव (रिटायर्ड) ने कहा कि आपातकाल में हमारे देश में जिन बस्तियों की जरूरत होती है,पहले हम विदेशों से आयात करते थे, आज ये चीजें हमारे देश में बनती हैं और विदेशों में निर्यात किया जाता है। इस प्रदर्शनी का आयोजन इसलिए किया गया है ताकि आम लोग इन सभी वस्तुओं को देख सकें।
विभिन्न प्रकार के सीवीआरएन संरक्षण उपकरण,सीवीआरएन प्रदुषण शुद्ध करने का उपकरण,एनडीआरएफद्धारा सीबीआरएन आक्सिम सुरक्षा एवम बचाव का अभ्यास आदि प्रदर्शनी में दिखाया गया है। प्रदर्शनी को देखने के लिए बडी संख्या में लोग आ रहे हैं,उच्च तकनीकी,उपकरणों की जानकारी हासिल कर रहे है। इस अवसर पर एक डाक्यूमेंट्री का दिखाई गई। लोगों में जनजागरुकता के उद्देश्य से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।