किराना दुकान चलाते है शुभम के पिता
उचकागांव।व्हीएसआरएस संवाददाता: प्रखंड के बलेसरा गांव निवासी मनोज दुबे का पुत्र शुभम दुबे ने जेईई मेंस की परीक्षा में 96.27 परसेंटाइल अंक लाकर परचम लहराया है।
उसके इस सफलता से परिवार समेत शुभचिंतकों में हर्ष की लहर है।शुभम के पिता मनोज दुबे मीरगंज में किराना की दुकान चलाते हैं। वहीं मां गृहणी है। उसने प्रारंभिक पढ़ाई गांव से किया है।
बिहार बोर्ड से इंटर करने के बाद वह जेईई की तैयारी में जुट गया| लक्ष्य प्राप्ति के लिए पूरी लगन के साथ कड़ी मेहनत जारी रखा। तैयारी के लिए मीरगंज शहर स्थित एनआईटीयन क्लासेस ज्वाइन कर लिया।
शुभम के पिता ने बताया कि वह बचपन से ही पढ़ाई के प्रति काफी सजग रहा है।शुभम के चाचा सुनील कुमार द्विवेदी मीरगंज साहू जैन मिडिल स्कूल से रिटायर हुए है। वह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ एनआईटीयन के प्रमुख प्रकाश कुमार व आदित्य सर को दिया| उसने बताया कि वह एक सफल इंजिनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता है।