गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर थाना क्षेत्र के रामनाथ शर्मा मार्ग वार्ड नंबर 20 मोहल्ले में महाराष्ट्र के एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। इसके बद मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।
घटना के संबंध में बताया गया है कि महाराष्ट्र के सांगली जिले के खानापुर थाने के भाबर्डे गांव के बिट्ठल ज्योतिराम शिंदे का पुत्र सागर बिट्ठल शिंदे गोपालगंज शहर में करीब आठ वर्षों से रहकर सोना-चांदी गलाने का काम करता था। रामनाथ शर्मा मार्ग वार्ड नंबर 20 मोहल्ले में किराया के मकान में वह रहता था।
शुक्रवार को वह अपने दुकान से किराया के मकान पर चला गया था। वापस अपनी दुकान पर नहीं आया। शनिवार की सुबह उसके दुकान में काम करने वाले युवक उसे बुलाने के लिए किराए के कमरे पर गए। काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से देखा गया तो वह गले में फांसी का फंदा लगाकर पंखा से लटकता हुआ दिखा। इसके बाद घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस की पुलिस को दी गई।
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उनकी मौजूदगी में कमरा का दरवाजा तोड़ा गया और शव फंदे से नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।