पिंपरी । व्हीएसआरएस न्यूज : भाजपा शहर अध्यक्ष और विधायक महेश लांडगे और विधायक लक्ष्मण जगताप ने अपनी राजनीतिक स्थिति इतनी मजबूत कर ली है कि अब उन्हें कोई भी नहीं हरा सकता है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनमें आत्मविश्वास जागा है। पूर्व राज्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने दोनों विधायकों के सफल राजनीतिक जीवन की सराहना करते हुए कहा कि राजनीतिक जीवन में किसी भी बाधा को पार करने में राम-लक्ष्मण की भूमिका दूसरों के लिए एक मिसाल कायम करेगी। पिंपले सौदागर में आयोजित भाजपा पार्टी पदाधिकारियों के कार्यक्रम में विधायक लांडगे और विधायक जगताप को प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर महापौर उषा उर्फ माई ढोरे,पश्चिम महाराष्ट्र संघटन मंत्री रवि अनासपुरे,महिला प्रदेशाध्यक्ष उमा खापरे,सत्तारूढ पक्षनेते नामदेव ढाके,स्थायी समिती अध्यक्ष संतोष लोंढे,महासचिव मोरेश्वर शेडगे,महासचिव राजू दुर्गे,प्रदेश सचिव अमित गोरखे, प्राधिकरण पूर्व अध्यक्ष सदाशिव खाडे,पूर्व महापौर नितीन कालजे,पूर्व महापौर राहुल जाधव,प्रदेश सदस्य एकनाथ पवार,प्रदेश सदस्य राजेश पिल्ले,महिला अध्यक्षा उज्वला गावडे आदि मान्यवर उपस्थित थे।