गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। हमलावरों ने फरसा से हमला कर घटना को दिया। जख्मी लोगों में मुखी सहनी, सीमा देवी, पूनम देवी, संगीता देवी, सुनर सहनी, गोविन्द कुमार, जुल्म कुमार व मोहन कुमार शामिल हैं।
इलाज के लिए उन्हें स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि मुखी सहनी के घर के एक बच्चे का विवाद पड़ोस के लोगों से चल रहा था। इस दौरान पड़ोसी उक्त विवाद को लेकर शनिवार की सुबह मुखी के घरवालों के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। इस विरोध करने पर मारपीट की गई।
मारपीट के दौरान लाठी-डंडा व फरसा स हमला कर परिवार के सभी आठ सदस्यों को लहूलुहान कर दिया गया। आसपास के लोगों की मदद से बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया गया। घटना की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।