जम्मू(व्हीएसआरएस न्यूज) जम्मू कश्मीर में 14 महिने नजरबंद रही पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने झंडा लगाने के मुद्दे पर जहर उगला है। उनका कहना है कि तिरंगा नहीं जम्मू कश्मीर का पहले वाला झंडा लगाएंगे। भाजपा,विश्व हिन्दू परिषद ने इसक जोरदार विरोध करते हुए कहा कि महबूबा को पाकिस्तान चले जाना चाहिए। इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। दूनिया की कोई ताकत जम्मू कश्मीर में राष्ट्र ध्वज लगाने से रोक नहीं सकता। महबूबा अपना राजनीतिक आधार खो चुकी है। संतुलन बिगडने से ऐसा अनाप शनाप बयान देकर राज्य की जनता को भडकाने का काम कर रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि जम्मू कश्मीर में महबूबी मुफ्ती की कोई जरूरत नहीं है, वह कोई झंडा उठाएं या नहीं कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। जम्मू कश्मीर के लोगों के दिलों में तिरंगा झंडा बसा है।
उनके मन में भारत माता बसती है। जम्मू-कश्मीर भारत का अटूट अंग था, है और हमेशा रहेगा। यहां सिर्फ तिरंगा झंडा ही फहराया जाएगा। दुनिया की कोई ताकत अब जम्मू-कश्मीर में अलग से कोई झंडा नहीं लगा सकती है। अगर महबूब मुफ्ती को पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो वह भारत छोड़ जाएं।
प्रदेश में राजनीतिक आधार खो चुकी हैं मुफ्ती : वीएचपी
विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के प्रदेश कार्यकारी प्रधान राजेश गुप्ता ने कहा कि महबूबा मुफ्ती ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते हुए भारत सरकार को डकैत बताया है। वे मानसिक संतुलन खो बैठी हैं। महबूबा ने कश्मीर में अपना राजनीतिक आधार खो दिया है। जम्मू-कश्मीर की जनता अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के पक्ष में रही है। महबूबा के पास अपने पुनर्वास के लिए कोई गुंजाइश नहीं बची है। श्री राम मंदिर के मुद्दे का उल्लेख करके महबूबा ने सर्वोच्च न्यायालय का अनादर करने का प्रयास किया है। उन्होंने महबूबा को ऐसी बयानबाजी के लिए एफआईआर या कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।