उचकागांव। व्हीएसआरएस संवाददाता: प्रखंड के साथी गांव में नंदिका इण्डेन गैस ग्रामीण एजेंसी के तत्त्वाधान में जागरूकता व समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी महिला पुरुष उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के रख रखाव,सुरक्षा,बचाव,बीमा,रिफिलिंग, चालू बंद करने आदि के बारे में जानकारी दी गई।
शिविर में इण्डेन के क्षेत्रीय प्रबंधक रजत कुमार सिंह ने कहा सेफ्टी क्लीनिक,हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा को लेकर लोगों में जागरूकता लाना जरुरी है| एलपीजी बचाने के लिए लेबल युक्त सिल मार्क ,घरेलू एलपीजी चूल्हे का उपयोग करें। ईधन बचाने के लिए पीएनसी बर्नर का उपयोग करें।
उन्होंने कहा कि सुविधा सम्पन्नता के दौर में जितना सहायक रसोई ईधन गैस हैं, उससे कहीं ज्यादा खतरनाक भी है, लेकिन इसके इस्तेमाल से पहले सबसे ज्यादा सावधानी व खुद की जागरूकता जरुरी है, जिस व्यक्ति के पास गैस लगाने या निकालने की जानकारी नहीं है। वह बिल्कुल उसके करीब न जाए। जरूरत पड़े तो दूसरे जानकार लोगों की सहायता ले सकते हैं। थोड़ी सी लापरवाही के कारण बड़ा हादसा हो सकता है।
इस मौके पर एजेंसी संचालक मुसाफिर रजक ने लोगों सुरक्षित गैस संचालन की जानकारी दी|उन्होंने कहा कि महिलाओं व पुरुषों को सर्वप्रथम गैस सिलेंडर के विधि को सही तरीके से समझ लेना चाहिए। काम हो जाने के बाद गैस को बंद करें। सिलेंडर के ढक्कन क्लिप से बंद कर दें। जागरूकता के कारण अपनी भी सुरक्षा कर सकते हैं। अपने परिजन सहित आसपास के लोगों के भी सुरक्षा की जा सकती है। उन्होंने सरकार से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी उपभोक्ताओं को दी।
मौके पर अश्विनी कुमार, विनोद कुमार यादव,उमेश कुमार यादव,अमिताभ यादव,ओमप्रकाश कुमार, विनोद गुप्ता, पिंटू शर्मा, गया बैठा,रामाकांत चौधरी, सुभाष सिंह, मीना देवी आदि थे।