गोपालगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के मनबोध परसौनी गांव में सोमवार को अलाव तापने के दौरान एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई।
झुलसी महिला रामावती देवी को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कड़ाके की ठंड से बचने के लिए रामावती देवी अपने घर पर आग जलाकर ताप रही थी। इस बीच उसके कपड़ों में आग लग गई और वह झुलसने लगी। महिला को झुलसते देख मौके पर मौजूद परिवार के अन्य सदस्य आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे। तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए उचकागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि गांव देहात में ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जलाकर उसके समीप बैठ जाते हैं और थोड़ी सी लापरवाही के कारण आग की लपटें उनके कपड़ों पर चली जाती है और आग लगने के कारण वे झुलस जाते हैं। सबसे ज्यादा अलाव तपाने के दौरान महिलाएं झुलस रही हैं। पिछले एक सप्ताह के अंदर 15 महिला पुरुष अलाव से झुलसे हुए हैं।