Pune News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) विधायक लक्ष्मण जगताप के अंतिम संस्कार में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी। राजकीय सम्मान,तोपों की सलामी के साथ लक्ष्मण जगताप को अंतिम विदाई दी गई। उनके निवास स्थान के सामने खाली भूखंड में उनके पार्थिव शरीर को शाम 6 बजे पंचतत्व में विलीन किया गया।
मालूम हो कि आज सुबह चिंचवड के भाजपा विधायक लक्ष्मण जगताप का लंबी बीमारी के चलते दुखद निधन हो गया है। उन्होंने 59 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। जगताप कैंसर से पीडित थे, आज आखिरकार उनकी लड़ाई नाकाम रही। बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल भी अंतिम दर्शन के लिए घर पहुंचे। घर पर भारी पुलिस बंदोबस्त लगया गया था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्व.जगताप के निवास स्थान सांगवी पहुंचकर अंति दर्शन किया और अपनी भावपूर्ण संवेदनाएं व्यक्त की। राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत, विधायक उमा खापरे, महेश लांडगे, पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे, पिंपरी-चिंचवड़ नगर आयुक्त शेखर सिंह, कलेक्टर डॉ. राजेश देशमुख, राज्य के पूर्व मंत्री विजय शिवतारे सहित अन्य मौजूद थे। राष्ट्रवादी कांग्रेस के पूर्व विधायक विलास लांडे, भाजपा के कई पूर्व नगरसेवक,पदाधिकारी,प्रमुख कार्यकर्ताओं समेत सामाजिक,धार्मिक,राजकीय क्षेत्र के कई गणमान्य अंतिम विदाई देने पहुंचे।
शंकर जगताप, विजय जगताप, श्रीमती अश्विनी जगताप, आदित्य जगताप, ऐश्वर्या रेणुसे-जगताप, विराज रेणुसे मौजूद रहे।
इससे पहले विधान परिषद के उपसभापति डॉ. नीलम गोरे ने विधायक लक्ष्मण जगताप के पार्थिव शरीर का अंति दर्शन किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
एकनाथ शिंदे- स्व.लक्ष्मण जगताप एक कर्तव्यनिष्ठ,भाजपा के प्रति समर्पित विधायक थे। चिंचवड विधानसभा क्षेत्र में अपने विकास कामों के दम पर लोगों के बीच लोकप्रिय थे। इलाज शुरु था फिर भी राज्यसभा,विधान परिषद चुनाव में मुंबई आकर मतदान करके अपने विधायक का कर्तव्य का पालन किया। जगताप के चले जाने से समाज,राजनीतिक क्षेत्र में जो क्षतिपूर्ति हुई वह भरी नहीं जा सकती। भाजपा को प्रचंड नुकसान हुआ। ऐसे महानभूति दुनिया में बार बार नहीं आते। जगताप परिवार को दुख सहन करने की शक्ति मिल,यही ईश्वर के चरणों में प्रार्थना। ऐसे शब्दों से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी संवेदना व्यक्त की।