- ठंड से बचने के लिए रैन बसेरा का भी है व्यवस्था।
मीरगंज। व्हीएसआरएस संवाददाता: तापमान के गिरने के बाद बढ़ती ठंड ने नगर वासियों के दिनचर्या पर असर डालना शुरू कर दिया है। ऐसे में सर्दी के अपने पूरे शबाब में आने के बाद नगर प्रशासन शहर के चिन्हित स्थलों पर अलाव जलाने का व्यवस्था किया है। ठंड से निजात दिलाने के लिए नगर कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार शर्मा के निर्देश पर कुल 26 जगहों पर अलाव जलाया जा रहा है।
इसमें शिव शक्ति चौक, लेबर चौक, थाना चौक ,स्टेशन चौक, कुशवाहा चौक, कचहरी रोड, थाना रोड तथा बदरजिमी बाजार आदि जगहों में अलाव जलाया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी डॉ शर्मा ने बताया कि शहर में जल रहे अलाव का देखरेख का जिम्मा सफाई कर्मियों को दिया गया है। इस बीच अलाव की व्यवस्था होने के बाद गरीब तबके के लोगों खासकर रिक्शा चालक ,ठेला चालक और विभिन्न वेंडरों में राहत देखा जा रहा है।
ठंड से बचने के लिए रैन बसेरा भी कर रहा काम।
ठंड से बचने के लिए दूरदराज से आए लोगों तथा स्थानीय बेघर लोगों के लिए शहर के मरछिया चौक पर रैन बसेरा का व्यवस्था किया गया है जिसमें सोने के लिए रजाई ,गद्दा आदि का व्यवस्था किया गया है साथ ही उसके बाहर अलाव भी जलाया गया है।
यहां पर एक साथ ग्यारह लोगों की रहने की व्यवस्था की गई है। यहां पर वैसे यात्री भी उठा सकते हैं जो देर से आने के कारण अपने गंतव्य तक जाने के लिए वाहनों के न मिलने के कारण शहर में फंस गए हैं।