Maval News मावल(व्हीएसआरएस न्यूज) लोनावला के मावल तहसील के नायगांव में सोमवार शाम दो गुटों के बीच झड़प हो गई। दोनों ओर से पथराव हुआ। साथ ही दहशत को शांत करने के लिए पिस्टल भी दागी। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। इस मामले में दो अलग-अलग अभियोग कामशेत थाने में दायर किये गये हैं। सोमनाथ उर्फ स्वामी गायकवाड़ और आकाश शंकर लालगुड़े ने जवाबी शिकायत दर्ज कराई है। मारपीट के आरोप में दोनों गुटों के आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
योगेश अनंत गायकवाड़, प्रमोद सोपान सांडभोर, मंगेश भीमराव मोरे घायल हुए हैं। मंगलवार रात नायगांव इलाके में नवनाथ चोपड़े के घर के सामने कहासुनी हो गई। कहासुनी के चलते दोनों गुटों में मारपीट हो गई। दोनों गुटों के आरोपियों ने पथराव किया और चाकुओं से वार कर दिया। आतंक दहशत फैलाते हुए पिस्टल से गोलियां दागे।
घटना की जानकारी मिलते ही कामशेत पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मितेश घट्टे, अनुमंडल पदाधिकारी सत्यसाई कार्तिक, कामशेत थाने के पुलिस निरीक्षक संजय जगताप कर रहे हैं।