महाराष्ट्र के खोपोली घाट से मिली एक खबर के मुताबिक, यहां बुधवार को दो कंटेनर 100 फीट गहरी खाई में गिर गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम भी मौजूद है। घटना पर विवरण की प्रतीक्षा है।
गौरतलब है कि, बीते सितम्बर को भी, महाराष्ट्र के नागपुर में तेज रफ्तार SUV कार ने दो बाइक्स को पीछे से टक्कर मार दी थी। तब इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना सक्करदरा फ्लाईओवर में घटित हुई थी। उक्त हादसा इतना भयावह था कि दो लोग फ्लाईओवर से 80 फीट नीचे सड़क पर जा गिरे थे।