गोपालगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: गोपालगंज में जादोपुर थाना क्षेत्र गम्हरिया गांव में ससुराल पक्ष के लोगों पर एक विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। वहीं ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़ कर फरार बताए जा रहे है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। मृतका सुरेश यादव की 23 वर्षीय पत्नी लीलावती देवी थी ।
मिली जानकारी अनुसार जादोपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला भठवा गांव निवासी सुखदेव यादव अपनी 23 वर्षीय बेटी लीलावती की शादी गम्हरिया गांव निवासी सुभाष यादव के बेटा सुरेश यादव के साथ वर्ष 2018 में धूमधाम से किया था। ससुराल वाले ने दहेज में एक लाख रुपए की मांग किया लेकिन मैके वालो ने 85 हजार रुपये दिया था 15 हजार रुपए बकाया रह गया था।
आरोप है कि मृतक के ससुर व जेठानी द्वारा अक्सर पैसे की मांग करते रहे नही देने पर मारपीट कर प्रताड़ित किया जाता था। इसी बीच बुधवार की रात उसकी गला दबाकर हत्या कर दिया गया। घर छोड़ फ़रार हो गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।
वहीं, इस मामले में पुलिस ने मृतका के ससुर सुबास यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी के आरोपी घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।