मीरगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: विधानसभा उप चुनाव में गोपालगंज व मोकामा से महागठबंधन की जीत तय है| इस बार जनता भाजपा की असलियत जान गई है| चुनाव में जनता इस बात को अपने वोट से साबित करेगी| उक्त बातें सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां ने मीरगंज के राजापुर में एक पत्रकार वार्ता में कहीं| इसके पहले समाजसेवी रौनक जमाल के आवास पर मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया| इस दौरान पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया|
उन्होंने कहा कि केंद्र की जुमले बाज सरकार की असलियत जनता जान गई है| अब जुमलेबाजी से काम नहीं चलेगा| मंत्री ने कहा कि भाजपा ने हमेशा से समाज को बांटने का काम किया है| कभी हिन्दू -मुस्लिम की बात कर तो कभी हिंदुस्तान -पाकिस्तान की बात कर लोगों को भटकाने का काम करती है| इस बार महागठबंधन ने यह तय किया है कि ऐसे ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देना है| जनता भी मन बना ली है कि इस बार दोनों सीट महागठबंधन को देना है|
एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि कुछ लोग भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे है| वैसे लोगों यानि उम्मीदवारों से सावधान रहना है| यह लोग भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए मैदान में है|
मौके पर रौनक जमाल, समीर तिवारी, गुलाम रब्बानी, मोहम्मद गुलाब हुसैन, अजहरुद्दीन, डब्लू पटेल, शिव शंकर, रुपेश यादव, समीर खान, इतेशाम खान, मनोज साह, वसीम खान, रणजीत सिंह, प्रिंस सिंह, दयाशंकर, राशिद जमाल, साबिर जमाल, नासिर जमाल आदि थे|