मीरगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 को लेकर हथुआ अनुमंडल कार्यालय में चल रहे नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को मीरगंज नगर परिषद क्षेत्र से कुल 32 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया| इसमें तीन सभापति व चार उप सभापति के उम्मीदवार शामिल है| जबकि कटेया से दस नामांकन किए गए| इसमें तीन अध्यक्ष पद के लिए, एक उपाध्यक्ष पद के लिए तथा पांच वार्ड पार्षद के उम्मीदवार शामिल है|
हथुआ एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार के समक्ष मीरगंज नगर परिषद क्षेत्र के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए| मीरगंज से सभापति पद के लिए हरखौली के निवासी व पूर्व उपाध्यक्ष आनंद यादव की पत्नी मंजू देवी, पूर्व उपाध्यक्ष स्व लक्ष्मण चौधरी की पत्नी फूलमती देवी तथा हरखौली निवासी रघुनाथ यादव की पत्नी अनिता देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है| जबकि उप सभापति पद के लिए सलेमपुट्टी निवासी फिरोज आलम,समाजसेवी इंजिनियर मोहम्मद असगर अली,मोहम्मद शमीम शेख तथा भाजपा नेता रंजन कुमार गाँधी ने नामांकन किया है|
वहीं मीरगंज नगर परिषद से पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या एक से राजकुमारी देवी,वार्ड दो से हरिशंकर सिंह, चांद तारा खातून,वार्ड तीन से प्रतिमा देवी, वार्ड छह से पूर्व वार्ड पार्षद जितेंद्र प्रसाद की पुत्र वधु विनीता देवी,वार्ड आठ से माया देवी, वार्ड नौ से राजनंदनी देवी,संत ज्ञानेश्वर मांझी, चंद्रदेव राम ऊर्फ चन्द्रमा राम,वार्ड दस से इंदु देवी, वार्ड ग्यारह से अवधेश साह,वार्ड बारह से इंद्रजीत गुप्ता,वार्ड तेरह से उषा देवी, मंजू देवी,वार्ड चौदह से सरिता देवी,वार्ड सोलह से विशाल कुमार व रघुनाथ पड़ित,वार्ड सत्रह से अनुराधा देवी,मनोरमा देवी,मूसतरी खातून, वार्ड उन्नीस से पूर्व वार्ड पार्षद व समाजसेवी मोहन भाई की पत्नी वीणा देवी,वार्ड बीस से राजन कुमार व्याहुत,राज साहिल, वार्ड पचीस से अली अहमद मियां व सुमन देवी ने नामांकन पत्र भरा है|
इसी प्रकार कटेया नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए बबलू राम, अमरेश पांडेय व राजेश राय ने नामांकन किया है जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए सुनीता पांडेय ने पर्चा भरा है| वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या एक से रमेश कानू, वार्ड संख्या दो से रानी देवी, वार्ड संख्या तीन से पंकज प्रसाद, वार्ड संख्या नौ से विशाल मदेशिया, वार्ड संख्या दस से किरण देवी तथा वार्ड संख्या तेरह से रामावती देवी ने पर्चा भरा है|
कटेया नगर पंचायत के उम्मीदवारों ने हथुआ डीसीएलआर सह निर्वाची पदाधिकारी सादुल हसन खां के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया| नामांकन के अंतिम दिन उम्मीदवारों के साथ समर्थको की काफी भीड़ उमड़ी थी हालांकि प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे|