Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड मनपा के विभिन्न विकास कामों को देखने के लिए हरियाणा के पंचकुला मनपा का एक शिष्टमंडल का आगमन हुआ। पिंपरी पालिका के अधिकारियों ने शिष्टमंडल का भव्य स्वागत किया और कई परियोजनाओं व विकास कामों को दिखाया। शहर के विकास कामों को देखकर शिष्टमंडल के प्रतिनिधि मंत्रमुग्ध हो गए।
भव्य परियोजनाओं,चौड़ी सड़कों,फ्लाईओवर सुविधाओं को देखते हुए ये विकास कार्य निश्चित रूप से हमारे यहां भी होगा ऐसा किया। इसका उपयोग हरियाणा राज्य में पालिका के विस्तार के लिए किया जा सकता है। पंचकूला पालिका के उपायुक्त दीपक सूरा ने ऐसा कहा। हरियाणा राज्य के पंचकुला मनपा के वरिष्ठ अधिकारियों एवं नगरसेवकों ने पिंपरी चिंचवड मनपा के दौरे पर आए थे। पिंपरी पालिका की ओर से अतिरिक्त आयुक्त जितेंद्र वाघ ने सभी का स्वागत किया। इस समय पालिका के संयुक्त नगर अभियंता श्रीकांत सावणे,संजय कुलकर्णी,उपायुक्त अजय चरथंकर व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रफुल्ल पुराणिक उपस्थित थे।
इस दौरे में उपायुक्त दीपक सूरा के साथ पंचकूला मनपा के उपायुक्त अभियंता सुमित मलिक,मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अविनाश सिंगला,सहायक अभियंता मनोज अहलूवालिया,कनिष्ठ अभियंता सोमबीर के साथ नगरसेवक सुरेश वर्मा,सोनिया सूद, जयकुमार कौशिक,उषा रानी,राजेश कुमार,अनमवती पूनिया,सुमित सिंगला,गौतम प्रसाद और अक्षय चौधरी इसमें शामिल थे।
इस अवसर पर बोलते हुए दीपक सूरा ने कहा कि पंचकूला मनपा 2013 में अस्तित्व में आयी और शहर की आबादी साढ़े तीन लाख से अधिक है उन्होंने यह भी कहा कि 20 नगरसेवक और 3 स्वीकृत नगरसेवक शहर का प्रतिनिधित्व करने के लिए काम कर रहे हैं। नगर पालिका सीमा के भीतर पर्वत श्रंखला,घने जंगल और औद्योगिक क्षेत्र जैसे सुंदर वातावरण है। इसमें ऐतिहासिक माता मनसा देवी मंदिर भी है और इस महानगर पालिका के पास 150 करोड़ से अधिक का बजट है।
शहर तेजी से विस्तार कर रहा है और उच्च बजट के साथ इसके विस्तार के लिए आदर्श है। उपायुक्त सुरा ने कहा कि वह पालिका का अध्ययन दौरा कर रहे हैं। पालिका की ओर से संयुक्त नगर अभियंता श्रीकांत सावणे जल आपूर्ति प्रबंधन संजय कुलकर्णी द्वारा पर्यावरण,ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और उपायुक्त अजय चरथंकर द्वारा स्वच्छ भारत फिल्म के माध्यम से अभियान के साथ-साथ स्वास्थ्य की जानकारी भी दी गई। विज्ञान केंद्र का का निरिक्षण किया।