Lonavala News पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) लगातार हो रही बारिश के कारण खंडाला घाट में भूस्खलन होने से रेल पटरियों में पहाडी से पत्थर गिरने रेलवे सेवा बाधित हो गई है। घटना मंकीहिल और ठाकुरवाड़ी के बीच आधी रात को हुई और युद्ध स्तर पर अभी भी पत्थरों को हटाने का काम जारी है। अप लाइन (पत्थर गिरने) पर इस पत्थरों के कारण मुंबई के लिए ट्रेन सेवा बंद है। अप लाइन पर ट्रैफिक को मिडिल लाइन पर डायवर्ट किए जाने के कारण ट्रेन सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। लेकिन अप लाइन को पूर्व स्थिति तक पहुंचने में काफी समय लगेगा। इस भूस्खलन की घटना से पुणे से मुंबई तक रेल यातायात प्रभावित हुआ है। कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। मामले की जानकारी रेल प्रशासन की ओर से दी गई है। क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं।
पुणे मुंबई रेलवे पर खंडाला घाट में नागनाथ और पलासदरी के बीच सुबह-सुबह दरार आ गई। पुणे से मुंबई की ओर जाने वाली रेलगाड़ियों को खंडाला,लोनावला और विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया गया है। पुणे से मुंबई की ओर जाने वाली रेलगाड़ियों को खंडाला, लोनावला और विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया गया है. इस बीच, मुंबई से पुणे की ओर आने वाली ट्रेनों को कर्जत रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया है।
पत्थर हटाने का कार्य जारी
घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया। बोल्डर और ओएचई पिलर गिरने से रेल मार्ग अवरूद्ध हो गई है। बताया जा रहा है कि फिलहाल युद्ध स्तर पर पत्थरों को हटाने का काम चल रहा है। आमतौर पर शुक्रवार और रविवार के बीच कई लोग मुंबई-पुणे ट्रेन से यात्रा करते हैं। हालांकि आधी रात को घाट क्षेत्र में भूस्खलन के कारण रेल यातायात ठप हो गया है। रेल विभाग ने संभावना जताई है कि पत्थर को हटाने का काम चल रहा है और इसमें समय लग सकता है। घटना स्थल पर आरपीएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया है।