पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड मनपा के उपमहापौर तुषार हिंगे ने आज अपने पद से त्यागपत्र देकर सबको चौंका दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के कहने पर शहर भाजपा अध्यक्ष महेश लांडगे ने हिंगे को पद से त्यागपत्र देने को कहा है। ऐसी बातें छनकर आ रही है। त्यागपत्र महापौर माई ढोरे के पास देने की खबर है।
सूत्रों के अनुसार तुषार हिंगे के विरुद्ध कुछ लोग प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के पास शिकायत की थी। जिसको संज्ञान में लेते हुए त्यागपत्र देने का आदेश जारी किया गया। मोरवाडी प्रभाग से तुषार हिंगे पहली बार भाजपा टिकट पर चुनाव लडे और जीते। क्रीडा समिति सभापति बने फिर उपमहापौर पद पर नियुक्ति हुई। शहर में भाजपा में दो गुटों का वर्चस्व है। एक दूसरे को पटकनी देने के लिए कोई मौका नहीं छोडते। केवल दिखावा के लिए एक मंच पर हम साथ साथ है की फिल्म दिखाई जाती है।
अचानक तुषार हिंगे के त्यागपत्र देने से शहर में खलबली मची हैै कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसके चलते त्यागपत्र देना पडा। यह आने वाले समय में पता चलेगा।