Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड शहर अंतर्गत कालेवाडी में भगवान श्रीकृष्ण योगपीठ वृन्दावन,मथुरा से आध्यात्मिक गुरु श्री प्रज्ञानंदजी महाराज पधारे हैं। कालेवाडी के ज्योतिबा मंगल कार्यालय में आज 24,25,26 जुलाई दोपहर 12 से 3 बजे तक तीन दिवसीय संकट निवारण शिबिर का भव्य आयोजन किया गया है।
स्वामी प्रज्ञानंद महाराज ने हमारे संवाददाता से एक साक्षात्कार में अपने विचारों की गंगा बहाते हुए कहा कि जन जन में गीता,गौमाता,भगवान श्रीकृष्ण के नाम और उपदेशों का प्रचार प्रसार करना मुख्य उद्देश्य है। इसी उद्देश्य को लेकर कालेवाडी में तीन दिवसीय शिबिर का भक्तगणों ने आयोजन किया है।
इस शिबिर के माध्यम से समाज में जो समस्याएं हैं,भक्तगण,श्रोतागण अपनी समस्याएं रखें,भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से हम उनके निमित्त मात्र बनकर प्रश्नों का प्रभू जवाब देंगें। अनसुलझे समस्याएं,आने वाली समस्याओं का निवारण भगवान श्रीकृष्ण करेंगे। हजारों की संख्या में भक्तगण शिबिर में पधारें और अपनी समस्याओं का निदान पाएं,ऐसी अपील स्वामी प्रज्ञानंद महाराज ने की है।