Mumbai मुंबई(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार विश्वासमत प्रस्ताव के दौरान बहुमत साबित कर दिया है। विधानसभा में 164 विधायकों ने समर्थन में वोट डाले,विपक्ष में 99 वोट पड़े। समाजवादी पार्टी के अबू आजमी और उनके दूसरे विधायक ने तटस्थ की भूमिका में नजर आए।जबकि स्पीकर का वोट काउंट नहीं किया गया, नहीं तो वोट का यह आंकड़ा 165 हो जाता। महाविकास अघाडी के 8 विधायक मतदान प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया।
कल विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकार की आज बड़ी परीक्षा हुई। हालांकि, कल विधानसभा अध्यक्ष के आसानी से चुनाव जीतने के बाद लड़ाई आसान हो गई थी। जैसा कि अपेक्षित था, शिंदे के बहुमत के प्रस्ताव को 164 मत मिले।
इससे पहले उद्धव ठाकरे की शिवसेना को दो बड़े झटके लगे थे। शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने 50 विधायकों के साथ भाजपा के साथ सरकार बनाई थी। आज दल को विधायक संतोष बांगड़ भी मिल गया। कल संतोष बांगड़ ने विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के खिलाफ मतदान किया था। आज बांगड़ ने शिंदे को वोट दिया।
30 जून को एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उसके बाद आज उन्हें बहुमत की परीक्षा का सामना करना पड़ा। इस बीच,राहुल नार्वेकर कल के चुनाव में विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में चुने गए। नार्वेकर को 164 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राजन साल्वी को 107 वोट मिले थे।