विद्यालय के उत्तीर्ण सभी छात्रों का अभिनंदन,शिक्षक-शिक्षकेत्तरों के अथक पऱिश्रम को सैल्यूट
Pcmc पिंंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र स्टेस वोर्ड ऑफ सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी एज्युकेशन की ओर से आज 10 वीं का रिजल्ट घोषित हुआ। इस बार भी लडकियों ने बाजी मारी। कोकण विभाग 99.17% अंक पाकर अव्वल स्थान पर आया जबकि सबसे खराब प्रदर्शन नासिक का रहा। कुल 22,921 में से 12,210 स्कूलों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम हासिल करने में सफल रहे। जिसमें पिंपरी चिंचवड शहर के आकुर्डी स्थित गोदावरी हिंदी विद्यालय व कनिष्ठ महाविद्यालय का भी 100 प्रतिशत रिजल्ट लगा। गोदावरी विद्यालय पिछले कई वर्षों से 100% रिजल्ट लाने के मामले में अपना जलवा कायम रखा है।
गोदावरी विद्यालय के प्रथम पांच में से तीन स्थान पर लड़कियों का डंका
भारतीय ज्ञानवर्धिनी सभा द्धारा संचालित गोदावरी विद्यालय के दसवीं बोर्ड परीक्षा के घोषित रिजल्ट में जांगिड़ अनिल 91.80% पाकर विद्यालय में अव्वल स्थान पर आया। दूसरे स्थान पर प्रिया चौधरी ने कब्जा जमाने में सफल रही। इनको 91.40% अंक प्राप्त हुआ। प्रथम आने के लिए केवल .40% से पीछे रहकर चूक गई। तीसरी स्थान पर अथर्व ढेकने 90% अंक पाकर चमके। नीडा खान चौथे स्थान पर अपन दबदबा बनाते हुए 89.20% अंक पाकर सफल रही। जबकि पांचवें स्थान पर एक और छात्रा नूरी अंसारी 89% अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन की।
शिवशंकर तिवारी के कुशल प्रबंधन के कारण गोदावरी विद्यालय प्रगतिपथ पर
पिछल तीन सालों से विद्यालय की प्राचार्या कुसुम तिवारी अपने शिक्षक टीम के साथ कडी मेहनत अथक प्रयास कर रही है। विद्यार्थियों की गुणवत्ता,अनुशान पर विशेष ध्यान दे रही हैं। संस्था अध्यक्ष शिवशंकर तिवारी और प्राचार्या कुसुम तिवारी के कुशल प्रबंधन के कारण इस वर्ष भी गोदावरी विद्यालय 100% परिणाम के जादुई आंकडे को छू सका। दोनों मान्यवरों ने सफल सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और शिक्षकों के सहयोग,अथक परिश्रम के लिए कृतज्ञता प्रकट की है। कहते हैं कि सुंदर,आनंदमयी वातावरण में अगर शिक्षा दी जाए तो विद्यार्थियों की सोच साकारात्मक,स्मरणशक्ति तेज रहती है। शिवशंकर तिवारी ने पिछले कई वर्षों से इसी मूलमंत्र के तहत हरसंभव प्रयास और उपाय कर रहे हैं। भव्य और आकर्षण से परिपूर्ण गोदावरी की इमारत,कुशल व अनुभवी शिक्षक,अत्याधुनिक लैब,लायब्ररी,बैंच,स्वच्छता,स्वास्थ्य उपयोगी बातों पर विशेष ध्यान,शिक्षकों की मांग,जरुरतों पर ध्यान दिया। कोई भी संस्थान हो अगर कुशल हाथों में बागडोर रहती है तो वह संस्थान की रफ्तार हमेशा तेज रहती है। गोदावरी विद्यालय भी इसी तरह प्रगतिपथ पर आगे बढ़ रहा है।
गोदावरी विद्यालय परिवार हमेशा दिल में बसता रहेगा-कुसुम तिवारी
प्राचार्या कुसुम तिवारी इसी महिने 30 जून को सेवानिवृत्त हो रही है। हलांकि उनका कार्यकाल छोटा रहा,उसमें कोरोना ने दो साल विध्न डाला,फिर भी हरसंभव बेटर करने की कोशिश की। मिलनसार स्वभाव,मृदवाणी इनकी कुशल प्रबंधन,सफलता की कुंजी है। उनका कहना है कि आने वाले लोग भविष्य में और भी बेटर करेंगे और गोदावरी विद्यालय को सफलता की आखिरी बुलंदियों तक ले जाएंगे। भले ही सरकार की सेवा से संबंध विच्छेद हो रहा हो लेकिन गोदावरी परिवार हमेशा दिल में बसता रहेगा। जब भी हमारी जरुरत पड़ेगी इस परिवार के लिए सदैव तत्पर रहूंगी।