Pcmc पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर में आज राष्ट्रवादी कांग्रेस का 23 वां वर्धापन दिन मनाया गया। राष्ट्रवादी कार्यालय में सुबह राष्ट्रवादी का झंडा वंदन शहर अध्यक्ष अजित गव्हाणे के हाथों हुआ। इस अवसर पर कई स्थानीय वरिष्ठ नेता व नगरसेवक गायब नजर आए। पूर्व विधायक विलास लांडे,पूर्व महापौर आझमभाई पानसरे,पूर्व शहर अध्यक्ष संजोग वाघेरे,पूर्व विरोधी नेता नाना काटे,पूर्व महापौर मंगला कदम,पूर्व विरोधी नेता राजू मिसाल,पूर्व स्थायी समिति सभापति प्रशांत शितोले,पूर्व स्थायी समिति सभापति डब्बू आसवानी,पूर्व विरोधी नेता विनोद नढे,नगरसेवक संतोष कोकणे,पूर्व उपमहापौर प्रभाकर वाघेरे, जैसे दिग्गज नेता कार्यक्रम से नदारद दिखे। 36 नगरसेवकों में से लगभग 5-6 ने उपस्थिति दर्ज करायी। क्या सभी गैरहाजिर नेताओं को एक ही दिन व्यक्तिगत काम निकला या फिर गुटबाजी के चलते गैरहाजिर रहे? हलांकि ज्यूनियर पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं की अच्छी खासी संख्या देखने को मिली।
पत्रकार पसीने से भीगे,जगदीश शेट्टी ने जताया खेद
राकांपा के वर्धापन दिन के अवसर पर आज अजित गव्हाणे ने एक पत्रकार परिषद बुलायी। इस वक्त कई खामिया नजर आयी। निगडी के एक होटल के खुले टेरेस पर आयोजित की गई थी। भीषण गर्मी से पत्रकार पसीने से लथपथ हो गये। टेरेस खुला होने से कडक धूप और चटके से पत्रकार बेहल दिखे। उपर केवल एक कपडे की छावनी थी। मात्र दो पंखे बाबाआजम जमाने के लगे थे जो किसी 70 साल के बूढ़े व्यक्ति की तरह मुंडी हिला रहे थे। अजित गव्हाणे को पत्रकारों ने कई बार पीछे तक आवाज नहीं आ रही है ऐसा कहकर टोका,रोका। क्योंकि माइक की व्यवस्था नहीं थी। जगदीश शेट्टी ने इस अव्यवस्था पर खेद प्रकट किया। कहा कि बहुत लोग नाराज होकर चले गए। लेकिन अब पछताए होत है क्या जब चिडिया चुंग गई खेत।
भाजपा के काम को राकांपा कर रही उद्घाटन?
हमारे संवाददाता ने सवाल किया कि भाजपा के काम का उपमुख्यमंत्री अजित पवार उद्घाटन कर रहे हैं। इसका जबाब देते हुए अजित गव्हाणे ने कहा कि राकांपा ने जो काम किया उसी का उद्घाटन हम कर रहे है। भाजपा ने पांच साल में कोई काम किया हो तो बताएं? यह जवाब कुछ हजम नहीं हुआ। सबको पता है कि मनपा में जो पार्टी सत्ता में होती है वही विकास काम करती है। आरोप भी सत्ताधारियों पर ही लगते है। राकांपा विरोधी पार्टी बनकर पांच साल बिना किसी विरोध के बैठी थी। जनता को दिखाने के लिए भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाती भी देखी गई। पालिका प्रशासक के माध्यम से राकांपा विकास कामों का उद्घाटन करके श्रेय लूट रही है ऐसा भाजपा के स्थानीय नेताओं का आरोप है।
राकांपा के वर्धापन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
वर्धापन दिन के अवसर पर आज शहर भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। झंडा वंदन के बाद 46 प्रभाग के हर घर में राकांपा का स्टीकर लगाने का अभियान चला।वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान,पर्यावरण जनजागृति,नितीन बानगुडे व्याख्यानमाला,विद्यार्थियों के लिए करियर मार्गदर्शन शिबिर,सुशिक्षित बेरोजगार अभियान,डांगे चौक पर महंगाई के विरोध में आंदोलन,तीन विधानसभा क्षेत्र में रक्तदान शिबिर,46 प्रभागों में आंख जांच शिबिर,छत्रपति शिवाजी महाराज,शाहू महाराज,महात्मा ज्योतिबा फुले,डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर के विचारों से संबंधित तीनों विधानसभा क्षेत्र में व्याख्यानमाला,9 से 23 जून तक सदस्य पंजियन अभियान शुरु है। ऐसी जानकारी अजित गव्हाणे ने दी।