Pune पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे में गुरुवार शाम डैम में डूबने से 9 लोगों की मौत हो गई। इसमें 5 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल है। दो घटनाएं घटी,पहली भोर तहसील के भाटघर में हुई और दूसरी खेड तहसील के चासकमान में घटी। भाटघर में 5 महिलाओं ने जान गंवाई तो चासकमान डैम में पिकनिक मनाने आए 4 युवकों के डूबने से मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार 6 के शव बरामद कर लिए गए जबकि बाकी के शव की तलाश जारी है।
घूमने के लिए आईं पांच महिलाएं डूबी
शाम 5 बजे भाटघर डैम में हुई दुर्घटना में खुशबू राजपूत (19), मनीषा राजपूत (20), चांदनी राजपूत (21), पूनम राजपूत (22) और मोनिका चव्हाण की मौत हुई है। ये पांचों महिलाएं डैम के पास घूमने के लिए आईं थीं और नहाने के लिए पानी में चली गईं। सभी पुणे की रहने वाली हैं। पानी में डूबी पांच में से चार महिलाओं के शवों को बाहर निकाल लिया गया है।
सेल्फी के चक्कर में डूबी महिलाएं
जांच में सामने आया है कि बांध के किनारे खड़े होकर महिलाएं सेल्फी ले रहीं थीं, इसी दौरान एक महिला का पैर फिसल गया और उसे बचाने के चक्कर में एक-एक करके चार अन्य महिलाएं पानी में कूदी और दुर्घटना का शिकार हुई हैं। पानी में डूबी पांच में से चार महिलाएं एक ही परिवार से थीं।
एक स्कूल के चार छात्र पानी में डूबे
चासकमान डैम पर कृष्णमूर्ती फाउंडेशन, सह्याद्री स्कूल के चार स्टूडेंट्स पिकनिक मनाने गए थे। डैम के गेट से निकल रहे पानी में नहा रहा एक साथी डूबने लगा। उसे बचाते समय बाकी तीन भी डूब गए। इनमें से दो के शव बाहर निकाले जा चुके हैं।