Pcmc पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर में लाखों की संख्या में बांधकाम मजदूर है। ये मजदूर निर्माणधीन इमारतों में मजदूरी करते है। इमारत का काम पूरा होने के बाद दूसरी साइट पर बोरिया बिस्तर के साथ स्थलांतरित कर जाते है। इनका एक ठिकाना नहीं होता। मजदूरों की जीवनशैली संघर्ष भरी होती है। पेट भरने के लिए पर्यात मात्रा में जीवनाश्यक वस्तूएं नहीं होती।
बांधकाम मजदूरों की इन समस्याओं को पिंपरी विधानसभा से राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक अण्णा बनसोडे ने देखा और समझा। इसे ध्यान में रखते हुए पिंपरी चिंचवड़ क्षेत्र के बांधकाम मजदूरों को महाराष्ट्र भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण योजना के तहत जीवानोपयोगी वस्तुएं और कार्ड प्रदान किया गया। महाराष्ट्र भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को कार्ड और किट वितरित किए गए। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता रेजिना फ्रांसिस, आशाताई शिंदे और निर्माण कार्यकर्ता मौजूद थे। विधायक बंसोड़े ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को बक्से,सुरक्षा किट,पानी की बोतलें,चटाई,मच्छरदानी,लंच बॉक्स,बैटरी,दस्ताने,सुरक्षा जूते आदि वितरित किए।
एक पत्रे की बडी पेटी जिसमें जीवनोपयोगी वस्तुएं आसानी से रखी जा सकती है। एक इमारत का बांध कार्य पूर्ण होने पर दूसरी जगह स्थलांतरण होने के वक्त सारा सामान इसी पत्रे के बनी पेटी(संदुक) में रखकर आसानी से ले जाया जा सकता है। लाभार्थी बांधकाम मजदूरों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी और विधायक अण्णा बनसोडे के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता रजीना फ्रान्सिस,आशाताई शिंदे समेत कई बांधकाम कामगार उपस्थित थे।
विधायक अण्णा बनसोडे ने बताया कि पिंपरी विधानसभा क्षेत्र के अब तक 250 बांधकाम कामगारों को किट व कार्ड वितरित किया जा चुका है। प्रतिदिन 5-6 कामगारों को आवंटित करने का कार्य शुरु है। इसके लिए पहले राज्य सरकार के संबंधित विभाग के साइट पर ऑनलाइन पंजिकरण किया जाता है। फिर सरकार के योजना के तहत वितरण के काम होता है। सरकार की एक अच्छी योजना है,अभी इस योजना के बारे में लोगों को जानकारी नहीं है। पिछले 6 महिनों से नाम पंजिकरण का काम चल रहा था। यह पंजिकरण फॉर्म ऑनलाइन भरा जाता है।