Pcmc पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) देशभर में आज रामनवमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। पिंपरी चिंचवड शहर के चिखली परिसर में विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन के तत्वाधान में भगवान श्रीराम जन्मोत्सव के पावन पर्व पर शोभायात्रा निकाली गई। राम-लक्ष्मण,जानकी की वेशभूषा में छोटे बच्चे रथ पर सवार रहे। रथ घोडा,ढोल ताशा,गगन भेदी श्रीराम नाम का जय जयकारा के साथ शोभायात्रा चिखली परिसर नगर में भ्रमण की। जगह जगह नर नारियों ने अपने घरों के सामने श्रीराम के स्वागत में रंगोली निकालकर आरती की थाली,लौटे में पानी,पूजा की सामग्री के साथ आंखें बिछाए अपने प्रभू के आगमन का इंतजार करते खड़ी रही। प्रभू श्रीराम की पालकी और झांकी को एक नजर देखने के लिए नगरवासियों का तांता लगा रहा। पालकी को लोगों के आग्रह पर कई जगह रोका गया ताकि दर्शन कर सके,पूजा अर्चना कर सकें।यह नजारा ठीक उसी तरह था जब अयोध्या में राजा दशरथ के घर रामलला का जन्म हुआ था। अंबिका भवन के राजा दशरथ अंबिकालाल गुप्ता के घर पर रामलला का जन्म का नजारा हर नर नारी ने प्रत्यक्ष रुप से देखा।
डॉ.लालबाबू गुप्ता के नेतृत्व में श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा
शोभायात्रा के दौरान महिलाओं ने फूगडी खेल के माध्यम से आनंदोत्सव मनाया।आलंदी से शिवकालीन तलवारबाजी,लाठीबाजी खेल को प्रस्तुत किए। भक्तगण हाथों में राम पताका,राम के प्रतीक भगवा झंडा को लहराते हुए आगे बढ़ते गए। शोभायात्रा का नेतृत्व मुख्य संयोजक और विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.लालबाबू गुप्ता ने किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस के पदाधिकारी कुणाल साठे,धनंजय गावडे,महेश शर्मा आदि श्रीराम दर्शन के लिए पधारे,पूर्व नगरसेवक सुरेश तात्या म्हेत्रे,स्वीकृत नगरसेवक दिनेश यादव,शिवसेना के नेताजी काशीद, रावसाहेब थोरात,सचिन जरे,सचिन सोनार,राहुल भोसले,पांडा साने, उद्योजक मनोज जरे,आलंदी के राष्ट्रवीर संघ के अध्यक्ष अशोक महाराज पवार,वरिष्ठ पत्रकार बापूसाहेब गोरे आदि मान्यवर श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।
अंबिका भबन में श्रीराम जन्मोत्सव में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन
चिखली साने चौक स्थित नायर कालोनी में अंबिका भवन में रामजन्मोत्सव धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया था। अखंड रामचरित मानस का पठन,कीर्तन,महायज्ञ,होम,कन्यापूजन आदि धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। आज शोभायात्रा के बाद डॉ.लालबाबू गुप्ता,अंबिकालाल गुप्ता,प्रमोद गुप्ता,श्यामबाबू गुप्ता,बच्चाबाबू गुप्ता,प्रियंका गुप्ता समस्त परिवार के लोग महायज्ञ में शामिल होकर श्रद्धाभाव की आहूति डाली। प्रभू श्रीराम का जन्म होते ही आरती,सोहर गीतों से रामलला का स्वागत हुआ। प्रभू श्रीराम के नाम का जयजयकारा लगा। सैकडों की संख्या में उपस्थित श्रीराम भक्तों ने महाप्रसाद का भोग लगाया।
मनुष्य,प्राणी सभी को स्वस्थ्य जीवन मिले,यही प्रभूश्रीराम चरणों में प्रार्थना-डॉ.लालबाबू गुप्ता
श्रीराम जन्मोत्सव के पावन पर्व पर विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन के अध्यक्ष डॉ.लालबाबू गुप्ता ने हमारे संवाददाता को अपना मनोगत व्यक्त करते हुए कहा कि पुणे नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में रामनवमी धूमधाम,़श्रद्धाभाव से मनायी गई। अंबिका भवन में प्रभू श्रीराम का दरबार सजाया गया। हमारे प्रभू श्रीराम का जन्म हुआ, यह हम सबके लिए बडे हर्ष का दिन है। श्रीराम के मूल जन्मस्थल अयोध्या समेत पूरे देश में श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। सभी लोगों को स्वस्थ्य जीवन मिले यही मंगल कामना प्रभू श्रीराम के चरणों में किया। रामलला के जन्मोत्सव के समय विशेष व्यंजन पंजीरी,पंचामृत,पेढा,पंचमेवा,फल,फलाहारी पकौडी का भोग लगाया गया। रामलला का जन्म दोपहर 12 बजे हुआ। रामलला समेत तीनों भाईयों का अभिषेक हुआ। नववस्त्र पहनाए गए,वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यगोपवित्र संस्कार किया गया। श्रीराम को चांदी का जनेऊ धारण करवाया गया। रामलला के साथ लक्ष्मण,भरत,शत्रुघ्न को भी मुकुट धारण कराया गया।