हथुआ। व्हीएसआरएस संवाददाता: पर्यावरण एक ऐसा विषय है जिसकी जानकारी बच्चों को नर्सरी वर्ग से दी जानी चाहिए। राष्ट्र निर्माण में पर्यावरण की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। भले ही हमारे पास लाखों रुपए की धन दौलत क्यों न हो। उक्त बातें मीरगंज शहर में गीता ज्ञानालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यावरणविद् डॉ सत्य प्रकाश ने कहा।
इन्होंने कहा कि बच्चो को किसी कार्य को करने के लिए सबसे पहले अभिभावक ही प्रेरित करते है। ऐसे में अभिभावकों, बच्चो और आम नागरिकों को पर्यावरण को बचाने के लिए प्रेरित करना होगा। इसके साथ ही सभी पाठ्यक्रमों में पर्यावरण विषय को शामिल करना होगा। तभी हम ग्रीन इंडिया की कल्पना को साकार कर सकेंगे।
पर्यावरणविद् डॉ सत्य प्रकाश ने कार्यक्रम में आए सभी अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने जन्मोत्सव, शादी वर्षगांठ, पुण्य तिथि एवं अन्य शुभ कार्यों की शुरुआत पौधा लगाकर ही करे। ताकि उत्सव की यादगार के साथ साथ पर्यावरण कि रक्षा भी हो सके। पर्यावरणविद् ने विद्यालय परिवार, बच्चो, अभिभावकों और गणमान्य लोगों को प्रेरित करते हुए पौधा लगाने और उसकी सुरक्षा करने का संकल्प दिलवाया। साथ ही इन्होंने कहा कि अपने बच्चों के नाम पर भी पौधा लगाया जाय।
ताकि बच्चो का विशेषतः पौधा से जुड़ाव बचपन से ही हो सके। इन्होंने कहा कि पहले विद्यालयों में खेती करने, पौधा लगाने के बारे में बच्चो को शिक्षा दी जाती थी। उस परम्परा को कायम रखकर ही हम समाज को जोड़ सकते है।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर विजय सिंह ने कहा कि अब से विद्यालय के पाठ्यक्रमों में एक वर्ग का संचालन पर्यावरण के सम्बन्ध में किया जाएगा। ताकि बच्चों को प्रेरित किया जा सके।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक विजय सिंह, आरती तिवारी, आबिद हुसैन, सरोज सिन्हा, सरिता सिंह, सरिता वर्मा, ऋचा पांडेय, सरिता गुप्ता, सोनम सिंह, सबीना खातून, रिया शर्मा, पियूष शर्मा, सबनम खातून, मोहमद युसूफ, ज्योति शर्मा सहित सभी शिक्षक व शीक्षकेत्तर कर्मी आदि थे।