Pune पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) आजकल कोरियर सर्विस कम समय में सामान पहुंचाने का आसान जरिया बन गया है। बहुत से लोग इस सेवा का उपयोग करते हैं। हालाँकि ऑनलाइन तलवार के ऑर्डर की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।
पिंपरी में एक कूरियर के पार्सल में 92 तलवारें और दो कुकरी की खेप आने से हडकंप मच गया। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने सभी हथियार जब्त किए। उमेश सूद,अनिल हून,मनिंदर और आकाश पाटिल के खिलाफ दिघी थाने में मामला दर्ज किया गया है। स्वारगेट पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अशोक इंदलकर ने कहा,शुक्रवार को हमें पुणे के एक कूरियर कार्यालय से एक बड़े संदिग्ध पार्सल के बारे में फोन आया।
जब हमारे कर्मचारियों ने पैकेज खोला,तो उन्हें तलवारें मिलीं। पैकेज लुधियाना से आया है। हम जांच कर रहे हैं कि तलवारों का ऑर्डर किसने दिया था। उन्होंने कहा, कुछ दिन पहले औरंगाबाद में भी इसी तरह की घटना हुई थी, जहां कुरियर से 15 से ज्यादा तलवारें मंगवाई गई थीं। वे भी लुधियाना से आई थीं। हम दोनों मामलों की जांच कर रहे हैं।