Pcmc पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर के हिंजवडी थाना अंतर्गत मानगांव के मुला नदी किनारे एक पेड पर लटका हुआ शब बरामद हुआ। शव महिला का है और कई दिनों से लटका होने से सुख चुका है। नदी का किनारा और सुनसान इलाका होने के कारण इस परिसर में किसी का आना जान नहीं है। शव सड चुका है। पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।
शव के इस हाल में मिलने की सूचना मिलते ही पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। माना जा रहा है कि महिला की हत्या के बाद शव को पेड़ पर छिपा दिया गया था। शव एक टहनी के सहारे दो भागों में लटका हुआ है। एक ओर सिर और दूसरे ओर धड़ है। पुलिस को संदेह है कि इस वारदात में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं।
कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने बताया कि यह हत्या का विभस्त रूप है। हालांकि महिला का शव क्षत विक्षत अवस्था में होने के कारण पुलिस को जांच करने में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। 20 फीट ऊंचे पेड़ पर शव को किसने और कैसे पहुंचाया? इसकी जांच की जा रही है। हम आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी करेंगे। पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने कहा कि आत्महत्या का कोई भी सबूत नहीं मिला है, इसलिए हम इसे हत्या मानकर जांच कर रहे हैं। आरोपी को यह संदेह था कि नदी में शव फेंकने के बाद यह आसानी से मिल जाएगा, इसलिए उसने एक सुनसान इलाके में पेड़ पर इसे लटका दिया।
दूसरी ओर, शव जिस तरह से डालियों पर लटकाया गया था उसे देख यह भी संभावना जताई जा रही है कि इसके पीछे अंधविश्वास या तंत्रमंत्र भी एक कारण हो सकता है। इससे पहले भी अलग-अलग जगहों पर तंत्रमंत्र करने के कई प्रमाण मिले हैं।
हिंजेवाड़ी थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालकृष्ण सावंत इस केस की जांच कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है। आज डॉग स्क्वाड की टीम इस पूरे इलाके की जांच करेगी। हिंजेवाड़ी एक ग्रामीण क्षेत्र है, जिसमें बड़ी संख्या में आईटी कंपनियां और बड़ी संख्या में इंजीनियर रहते हैं। फिलहाल पुलिस पिछले एक सप्ताह के दौरान गायब हुई महिलाओं और लड़कियों की डिटेल निकाल रहे हैं।