मीरगंज| व्हीएसआरएस न्यूज: मीरगंज शहर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र पर मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप जलाकर किया गया। इस अवसर पर कई महिलाओं को सम्मानित किया गया| संस्था की प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन ने कहा कि आज दुनिया की पहचान नारी है| घर-घर की मान -सम्मान नारी है।
नारी की महिमा अपरम अपार है| उन्होंने कहा नारी सर्व महान है पुरुषों की पहचान है। इसलिए नारी की शक्ति अब पूरी दुनिया जान चुकी है| आज हर जगह नारी एक शक्ति के रूप में स्थापित हो रही है| अब वह अबला नहीं, वह सबला बन गई है| कार्यक्रम में बीके सुनीता बहन, उर्मिला बहन, तारा माता, कुमकुम माता, बेबी बहन, मालती माता, नीलम माता, कौशल्या माता,विनोद भाई, केदार भाई आदि थे