मीरगंज।व्हीएसआरएस संवाददाता: रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए औघड़दानी रक्तदान समिति मीरगंज को राज्य स्वास्थ्य समिति ने पटना में आयोजित सम्मान समारोह में स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया| यह सम्मान समिति के अपर परियोजना निदेशक एन के गुप्ता ने कमेटी के अध्यक्ष आनंद सोनी को प्रदान किया| समिति के अध्यक्ष आनंद सोनी ने सदस्यों के साथ यह सम्मान ग्रहण किया।
समिति ने पिछले चार साल में कुल सात सौ यूनिट रिकॉर्ड रक्त संग्रह कर कीर्तिमान बनाया है| औघड़दानी रक्तदान समिति लगातार चार वर्षों से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में रक्तदान शिविर का आयोजन करवा रही है| समिति ने सात सौ यूनिट रक्तदान कर रिकार्ड क़ायम की है| यह अपने आप में खास बात है| इधर, समिति के सम्मानित होने से टीम के सदस्यों में खुशी है| रक्तदान समिति के अध्यक्ष आनंद सोनी ने बताया कि पहली बार समिति ने क्षेत्र के युवाओं को भी इसमें जोड़ा है| युवा स्वेच्छा से आगे आ रहे हैं| उन्होंने बताया कि समिति की नींव वर्ष 2018 में डाली गई तब से लगातार रक्तदान कैम्प का आयोजन किया जा रहा है|
अब तक सात सौ यूनिट रक्त संग्रह किया गया है| समिति के प्रयास से क्षेत्र के करीब डेढ़ हजार बीमार लोगों को रक्तदान से जीवनदान दिया गया है| सम्मानित होने पर प्राचीन औघड़दानी न्यास कमेटी के अध्यक्ष विनोद व्यास, रक्तदान समिति के संदीप सोनी, रवि सोनी,शंकर गोड़, ऋषि वासु आदि ने हर्ष व्यक्त किया है|