Pune पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में बैलगाड़ी दौड़ फिर से शुरू करने की अनुमति देने के बाद पुणे जिले के आंबेगाव तहसील में आज बैलगाडी दौड़ का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व पूर्व सांसद शिवाजी आढलराव पाटिल द्वारा किया गया। आज सुबह इस दौड़ में कई किसान और बैलगाड़ी शौकीनों ने हिस्सा लिया और महाराष्ट्र की पहली दौड़ संपन्न हुई।
पुणे जिलाधिकारी राजेश देशमुख ने बैलगाड़ी दौड़ को सशर्त परमिशन देने के बाद आज सुबह आंबेगाव तहसील के लांडेवाड़ी परिसर में नियमों का पालन कर इस दौड़ का आयोजन किया गया। बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन इससे पहले भी किया गया था लेकिन कोरोना महामारी के कारण दौड़ रद्द्द कर दी गई थी। जिसके बाद राजनीति गरमा गई थी। लेकिन अब फिर जिलाधिकारी के परमिशन के बाद इस दौड़ का आयोजन होने से कई किसान अपने बैलों की जोडी के साथ इस दौड़ में शामिल हुए।
आज सुबह साढे सात बजे इस दौड़ को आरंभ किया गया। इस बैलगाड़ी दौड़ में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगी को भारी भरकम रकम दी जायेगी। इस दौड़ में अब तक 350 से अधिक किसानों के बैलों ने हिस्सा लिया। विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही सड़क किनारे एकत्र हुए। दौड़ जितने वाले को प्रतियोगी को एक मोटर साइकिल दी जाने वाली है तो वहीं दूसरे नंबर पर आने वाले को 1 लाख 51 हजार रूपये और सोने की अंगूठी दी जाएगी साथ ही तीसरे नंबर से जितने वाले को 1 लाख और चौथे नंबर के विजेता को 75 हजार का इनाम दिया जाएगा।